नई दिल्ली 13 नवम्बर 2024। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की सचिव सुमिता डावरा ने आज नई दिल्ली में मंत्रालय और इसके संबद्ध/अधीनस्थ/स्वायत्त कार्यालयों के मुद्दों, कार्यक्रमों, योजनाओं और भविष्य की योजना की समीक्षा करने के लिए हाइब्रिड मोड में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों और मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले संस्थानों के प्रमुखों ने हिस्सा लिया।
बैठक में बजटीय आवंटन, मंत्रालय की योजनाओं एवं पोर्टलों का थर्ड पार्टी मूल्यांकन, रोजगार सृजन, सामाजिक सुरक्षा और भविष्य के काम से संबंधित मुद्दों की समीक्षा पर ध्यान केंद्रित किया गया। श्रम एवं रोजगार सचिव ने रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन (ईएलआई) योजना शुरू करने की तैयारियों की भी समीक्षा की।
बैठक के दौरान, श्रीमती डावरा ने कहा कि एशिया और प्रशांत क्षेत्र के लिए एक आईएसएसए तकनीकी संगोष्ठी का आयोजन 20-21 जनवरी, 2025 को नई दिल्ली में ईएसआईसी के सहयोग से किया जाएगा, जिसका विषय “अनौपचारिक क्षेत्र में श्रमिकों के लिए औपचारिकीकरण एवं सामाजिक सुरक्षा कवरेज: चुनौतियां और नवाचार” है। इस संगोष्ठी में एशिया और प्रशांत क्षेत्र के लगभग 50 संगठनों के साथ-साथ घरेलू प्रतिभागियों, उद्योग निकायों/ संघों/ नियोक्ता संघों, श्रमिक संघों, राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों, एग्रीगेटरों आदि शामिल होने की उम्मीद है।
संगोष्ठी श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय अनुभवों एवं प्रथाओं को साझा करने, उभरती प्रौद्योगिकी की भूमिका, एक अनुकूल नीति और कानूनी वातावरण को संरेखित करने जैसे व्यापक विषयों पर केंद्रित होगी। इस आयोजन का उपयोग सामाजिक सुरक्षा के लिए भारत की सर्वोत्तम प्रथाओं, रोजगार से जुड़े प्रोत्साहन (ईएलआई) की प्रमुख योजना, सामाजिक सुरक्षा का डिजिटल समाधान जैसे ई-श्रम, राष्ट्रीय करियर पोर्टल (एनसीएस) को प्रदर्शित करने के लिए किया जाएगा।
Trending
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज 1 नवंबर से, तीन दिनों तक लोककला, संस्कृति और संगीत के रंगों से सराबोर होगा नवा रायपुर
- स्थानीय कारीगरों की मेहनत से रोशन हो हर घर, स्वदेशी दीयों से मनाएं दीपावली – राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा
- नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर में विकास को नई गति, बड़े बोदल सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ
- केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया छत्तीसगढ़ प्रवास पर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में करेंगे राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
- आज का राशिफल : पढ़ें दैनिक राशिफल…
- श्री कोर्सेवाड़ा का निधन प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति, वे सुलझे हुए, परिपक्व, मिलनसार और मृदुभाषी जनप्रतिनिधि थे : मुख्यमंत्री श्री साय
- राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
