कोरबा 11 दिसंबर 2024/ कोरबा से लेकर काशी विश्वनाथ और अयोध्या धाम तक जगह-जगह पर हमारा तिलक लगा कर फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय के द्वारा राज्य में संचालित श्रीराम दर्शन योजना के तहत श्री राम जी के दर्शन के लिए निःशुल्क यात्रा के दौरान ट्रेन में चाय,पानी,बिस्किट ,नाश्ता और भोजन की पहली बार इतनी सुव्यवस्थित और समुचित व्यवस्था की गई। सुविधा जनक माहौल में श्री रामलला के दर्शन पा कर हम दोनों अभिभूत हैं। यह कहना है राजेंद्र प्रसाद नगर कोरबा के निवासी राठौर दंपत्ति जयनारायण सिंह एवं आशा राठौर का।
उन्होंने बताया कि जब से अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनकर तैयार हुआ था तभी से हम दोनों भगवान श्री राम के दर्शन को लालायित थे। एक दिन सियान सदन क्लब के सदस्य ने उन्हें बताया कि शासन द्वारा संचालित श्रीराम दर्शन योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क ट्रेन यात्रा से श्री रामलला के दर्शन कराए जा रहे हैं। यह सुनकर राठौर दंपत्ति के चेहरे खुशी से चहक उठे। उन्होंने श्री रामलला के दर्शन के लिए साकेत भवन नगर निगम में आवेदन जमा किया। कुछ ही दिनों में श्री रामलला के दर्शन के लिए कलेक्ट्रेट कार्यालय में राठौर दंपत्ति के नाम की लाटरी निकल गई जिससे उनकी खुशी दोगुनी हो गयी। राठौर दंपत्ति ने बताया कि अगस्त माह में उन्हें श्री रामलला के दर्शन करने का शुभ अवसर मिला था। यात्रा के दौरान ट्रेन में इच्छानुसार गर्म नाश्ता,चाय,बिस्किट,भोजन, पानी के साथ ही फल भी दिए जा रहे थे। कोरबा से बिलासपुर तक आने जाने के लिए बस की सुविधा थी। इसके साथ ही काशी और अयोध्या में मंदिर तक जाने ओर आने के लिए बस और ई -रिक्शा की व्यवस्था की गई थी। बारिश से बचाव के लिए सभी यात्रियों को छाता,टोपी ,रामनामी अंगोछा उपहार में दिया गया,जो आज भी हमने सुखद यात्रा के स्मृति चिन्ह की तरह सहेजकर रखा है। यात्रा के दौरान पूरे समय हमारा ख्याल रखने के लिए एक कर्मचारी भी जिला प्रशासन ने नियुक्त किया था। यात्रियों के स्वास्थ परीक्षण, एवं उपचार हेतु कुशल चिकित्सक और उनकी सहयोगी टीम हमेशा तैनात थी।
यात्रा में घर जैसी सुविधा सम्पन्न उपलब्ध थी जिससे बहुत आनंद आया। उन्होंने बताया कि हम स्वयं के खर्चे पर भी इतनी सुविधाएं शायद ही जुटा पाते।यह वरिष्ठ नागरिकों के लिए भगवान श्री राम के दर्शन हेतु बहुत अच्छी योजना है। इस योजना के लिए प्रदेश के मुखिया का हार्दिक धन्यवाद। इस योजना को आगे भी चलाएं जिससे वंचित वरिष्ठ नागरिकों को श्री रामलला के दर्शन का पुण्य लाभ मिल सके।
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल

