दुर्ग, 19 नवम्बर 2024। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) अंतर्गत अयोध्या के भगवान श्री रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को सोमवार को आस्था स्पेशल ट्रेन दुर्ग से रवाना किया गया। श्रद्धालुओं का रेलवे स्टेशन में भव्य स्वागत किया गया। छत्तीसगढ़ की पारम्परिक राऊत नाचा और स्थानीय वाद्यंत्र की धुन में स्टेशन में जय श्रीराम के नारे गूंज रहे थे। रेलवे स्टेशन राम मय नजर आया। रेलवे स्टेशन में राम भक्तों को तिलक, माला पहनाकर स्वागत किया गया। दुर्ग रेल्वे स्टेशन से दोपहर 12 बजे दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चन्द्राकर, संभागायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी एवं रेलवे अधिकारी ने हरी झण्डी दिखाकर अयोध्या धाम के लिए ट्रेन को रवाना किया। यात्रा में दुर्ग एवं बस्तर संभाग के कुल 850 श्रद्धालुगण शामिल है। 21 नवम्बर की मध्य रात्रि दुर्ग रेल्वे स्टेशन वापसी होगी। श्रद्धालुओं ने श्री रामलला दर्शन योजना की प्रशंसा करते हुए राज्य सरकार के अभिनव पहल के लिए छत्तीसगढ़ सरकार को कोटि-कोटि धन्यवाद दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ बी.के. दुबे, एसडीएम हरवंश सिंह मिरी, उपसंचालक समाज कल्याण विभाग अमित सिंह परिहार एवं अन्य अधिकारी तथा जिला एवं जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Trending
- महागामा में मानवाधिकार की आड़ में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ फरार संचालक पवन तुरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का जोर, 18 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण
- श्रेया घोषाल आज हिंदी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ सिंगर्स में से एक 13 की उम्र से भर रही हैं टैक्स…
- देर रात ड्यूटी पर तैनात ASI की गोली मारकर हत्या, आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी…
- छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत प्रदेश की दीर्घकालिक अधोसंरचना विकास की बनेगी समग्र कार्ययोजना
- भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
- कॉलोनी में पिटबुल कुत्ते ने 6 महीने के मासूम और उसकी बुआ पर कर दिया हमला घायल बच्चे का रोहतक PGI में चल रहा इलाज…
- छत्तीसगढ़: खेलते-खेलते तालाब पहुंचीं 3 मासूम सहेलियां, फिर हुआ दर्दनाक हादसा…

