रायपुर। रायपुर में एक तेज रफ्तार हाईवा ने एक युवक को कुचल दिया है। यह पूरा हादसा माना थाना इलाके के भटगांव में सड़क के मोड़ पर हुआ है। बताया जा रहा है कि मृतक रायपुर में तैनात फायर डिपार्टमेंट के कर्मचारी का भतीजा है। वह बाइक से एक फंक्शन अटेंड करने गांव जा रहा था, इस दौरान हादसा हुआ।
इस मामले में फिलहाल आरोपी हाईवा ड्राइवर की पुलिस तलाश कर रही है। माना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक भास्कर वर्मा (22) माना स्थित अपने घर से अपने गांव चिवरी जा रहा था। जहां उसे कोई फंक्शन अटेंड करना था। वह भटगांव के पास पहुंचा तो सड़क के टर्निंग पर दूसरी तरफ से तेज रफ्तार हाईवा आ रहा था। हाईवा ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे युवक चपेट में आ गया। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने हाईवा को जब्त कर लिया है।
Trending
- धमतरी:घर में घुसकर चोरी और महिला पर हमला, CCTV में कैद हुआ नकाबपोश बदमाश…
- कार सवारों को एक बेहद आम लेकिन जोखिम भरी चुनौती बारिश में कार का शीशा हो जाता है धुंधला, तो तुरंत काम आएगा ये खास फीचर
- सावधान!दिल्ली समेत इन राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट अगले 3 घंटे भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट….
- राष्ट्रीय टीम में चुनी गईं कांसाबेल की मधु सिदार और बोड़ला की गीता यादव खेलो इंडिया एक्सीलेंस सेंटर, बिलासपुर में ले रहीं प्रशिक्षण
- क किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन
- मुख्यमंत्री श्री साय ने की जनसंपर्क विभाग के ‘मुस्कुराता बस्तर’ पहल की सराहना
- विकास और युवाओं के स्वर्णिम भविष्य के लिए प्रतिबद्ध
- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि
