राजनांदगांव। आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत 19 से 24 दिसम्बर तक सुशासन सप्ताह 2024 के तहत प्रशासन गांव की ओर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सभी अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी जनसामान्य की समस्याओं एवं शिकायतों को संवेदनशीलतापूर्वक निराकरण करें तथा जिम्मेदारी एवं योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जिले में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर, विकासखंड स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर के माध्यम से जनसामान्य की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को जनसामान्य की शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। सुशासन सप्ताह अंतर्गत प्रशासन गांव की ओर के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। सुशासन से संबंधित मुद्दों पर बातचीत करने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर के इस अभियान में सभी की सक्रिय सहभागिता होनी चाहिए तथा जन शिकायतों का निराकरण और सेवाओं की गुणवत्ता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों को अच्छी सुविधाएं मिलनी चाहिए तथा शासन की योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए।
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सभी विभागों को शिकायतों का निराकरण करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जनसहभागिता से प्राथमिक शाला एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में स्मार्ट टीवी एवं संपर्क डिवाईस के माध्यम से बच्चों की पढ़ाई के लिए बेहतरीन पहल की गई है। इसी तरह जिला प्रशासन द्वारा कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाने के लिए पोट्ठ लईका पहल तथा जल संरक्षण के लिए विशेष तौर पर मिशन जल रक्षा अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शासन के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत किसानों को लाभान्वित करने के लिए कृषि एवं उससे जुड़े संबंधित विभाग कार्य करें। उन्होंने इस दौरान शिविर में बैंकर्स को भी उपस्थित रहने के लिए कहा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर, नीति आयोग के फैलो अमित परिहार एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Trending
- चिदंबरम मंदिर के पीछे क्यों पड़ी तमिलनाडु सरकार सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद भी मंदिर को कब्जे में क्यों लेना चाहती?
- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पार्टी मुख्यालय में विशेष पूजा और हवन का आयोजन
- छत्तीसगढ़: 97 जुआरियों से 2.7 लाख जब्त… अवैध शराब परिवहन करते युवक गिरफ्तार…
- छत्तीसगढ़:दीपावली के दिन मौत का तांडव! यात्रियों से भरी बस और ट्रक में भीषण भिड़ंत…
- नवजोत सिंह सिद्धू के घर आए किन्नर, पोती आर्या को दिया आशीर्वाद…
- दिवाली पर कैसे करें लक्ष्मी-गणेश की पूजा? क्या रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त? यहां जानें…
- वाराणसी में एक हफ्ते रहने के बाद एक विदेशी युवती ने बताया कि काशी की गलियों में शवयात्राएं देखकर मौत को लेकर उसकी सोच बदल गई…
- तबीयत खराब होने की अफवाहों के बीच अमिताभ बच्चन ने दी दीपावली पर बधाई… बोले-लिखने वाले हाथ में हो रहा है कष्ट…

