रायपुर 01 जनवरी 2025। राजधानी में नाबालिग बालिका का शव नाले में मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस और एफएसएल की टीम घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची है। मृतिका की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले को हत्या से जोड़कर इसकी जांच शुरू कर दी है। घटना खमतराई थाना इलाके की है।
जानकारी के मुताबिक, नाबालिग का शव खमतराई क्षेत्र के बिलासपुर रोड रावाभांठा के एक सुखे नाले में मिला है। मृतिका की उम्र लगभग 16 से 17 वर्ष के बीच बताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि बालिका को पहले मारा गया, फिर उसके शव को नाले के पास फेंक दिया गया। वहीं, बालिका की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर है। जांच जारी है। फिलहाल, अभी ये जानकारी नहीं मिल पाई है कि बालिका को यहां लाया कैसे गया और किन परिस्थियों में उसकी मौत हुई है। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
Trending
- गरीबों के नाम पर फर्जी कंपनियां और करोड़ों का खेल: कानपुर में 3200 करोड़ के महाघोटाले का मास्टरमाइंड को दबोचा
- कर्नाटक के इस नाई का स्पेशल कस्टमर है एक बंदर
- निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली दो लाश से ग्रेटर नोएडा इलाके में फैली सनसनी…
- शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस का कहर, सम्राट सरकार पर भड़के मोदी के हनुमान चिराग पासवान
- अमित शाह ने किया सुवेंदु अधिकारी के नाम का एलान, बंगाल को मिला नया सीएम, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ
- कोर्ट परिसर में डॉक्टर के परिजनों से मारपीट, डॉक्टरों का विरोध, हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं
- पानीपत में घर की छत गिरने से बच्चे की मौत
- कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल
