सलेम. बिल्कुल छोटे या किशोर बच्चों के झगड़े यूं तो मामूली होते हैं लेकिन कई बार ये इतने बढ़ जाते हैं कि अंजाने में किसी की जान पर बन आती है. हाल में तमिल नाडु के सलेम जिले में कुछ ऐसा ही हुआ.दो स्कूली लड़कों के झगड़े में जो कुछ हुआ वह बेहद दुखद था.
यहां स्कूल बस के अंदर दोनों छात्रों में सीट को लेकर झगड़ा हो गया. ये झगड़ा इतना अधिक बढ़ा कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई. इसी दौरान एक छात्र ने दूसरे को जोर का घक्का दिया कि उसके सिर काफी गंभीर चोट लग गई.
इलाज के दौरान लड़के की मौत भी हो गई. सलेम पुलिस ने हमला करने वाले छात्र को पकड़ लिया है और उसे किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश करेगी.
बता दें कि बीते साल अप्रैल में झारखंड के रांची में ऐसा ही मामला सामने आया था. यहां झारखंड के एक स्कूल में छठी क्लास के दो बच्चों के बीच झड़प हो गई. इसके बाद एक छात्र ने ताबड़तोड़ कैंची से वार कर दिया. इससे दूसरा छात्र बेहद ही गंभीर रूप से घायल हो गया. पीड़ित छात्र के परिजन ने आरोप लगाया कि फर्स्ट एड के बाद 40 मिनट तक स्कूल ने बच्चे को अस्पताल नहीं भेजा था. वे खुद घायल बच्चे को अस्पताल लेकर गए और इलाज कराया.
छात्र के परिजन ने बताया कि स्कूल में क्लास रूम के अंदर सारे बच्चों के समक्ष यह घटना घटी है, जिसमें आरोपी छात्र ने हमारे बच्चे पर पीछे से कैंची से हमला कर सिर में मारा. इस दौरान अपने को बचाने में बच्चे के हाथों में भी गंभीर जख्म हो गए. घटना के 40 मिनट बाद भी स्कूल की ओर से छात्र को हॉस्पिटल नहीं ले जाया गया. मैं खुद बच्चे को बाइक पर बैठाकर हॉस्पिटल ले गया.
Trending
- नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री
- अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराया मजदूरों से भरा ऑटो, 2 लोगों की मौत, 5 घायल
- डीके शिवकुमार ने नाराज कांग्रेस विधायकों से की अपील
- जन्म और मृत्य प्रमाणपत्र से जुड़ा बिल राज्यसभा में पास
- सफलता की कहानी-सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, बड़े बचेली के दंपतियों को मिला योजनाओं का लाभ
- वायरस से हाहाकार, 22 मौतें, 35 से ज्यादा बच्चे भर्ती, राजकोट, गांधीनगर और सूरत समेत चांदीपुरा प्रभावित
- इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण
- पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर नहीं आ सका आसाराम बापू, क्या अड़चने आ रही
