हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर भुने हुए चने को डाइट प्लान का हिस्सा बनाने की सलाह देते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भुने हुए चने में पाए जाने वाले तमाम पौष्टिक तत्व आपकी ओवरऑल हेल्थ को काफी हद तक बूस्ट कर सकते हैं। अगर आप सही मात्रा में और सही तरीके से भुने हुए चने खाते हैं, तो आपकी सेहत पर ढेर सारे पॉजिटिव असर पड़ सकते हैं। भुने हुए चने में प्रोटीन, फाइबर, एंटी ऑक्सीडेंट, फैटी एसिड और फोलेट जैसे तत्व अच्छी खासी मात्रा में पाए जाते हैं।
वेट लॉस में कारगर
अगर आप अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाना चाहते हैं, तो प्रोटीन और फाइबर रिच भुने हुए चने खाना शुरू कर दीजिए। भुने हुए चने खाकर आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करेगा। इतना ही नहीं, भुने हुए चने की मदद से हार्मोन के स्तर को भी कंट्रोल किया जा सकता है।
गट हेल्थ के लिए फायदेमंद
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लिमिट में रहकर भुने हुए चने का सेवन करने से आपकी गट हेल्थ पर पॉजिटिव असर पड़ सकता है। पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए भी भुने हुए चने को डाइट में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा भुने हुए चने आपकी हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में भी कारगर साबित हो सकते हैं।
कंट्रोल करे ब्लड प्रेशर
क्या आप हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं? अगर हां, तो आप भुने हुए चने खाकर अपने ब्लड प्रेशर को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं। अगर आप अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो हर रोज भुने हुए चने का सेवन करना शुरू कर दीजिए। कुल मिलाकर भुने हुए चने आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
Trending
- चैटिंग का ये शॉर्टकट कहीं आपका रिलेशनशिप तो नहीं कर रहा खराब? इस आर्टिकल में जानें क्यों आपका पार्टनर बस हम्म लिखकर हो जाता है चुप
- तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का को भी बनाया आरोपी, आवेदन में क्या-क्या लिखा
- विपक्षी पार्टियों का कांग्रेस में विलय मुश्किल!…
- भानु सप्तमी पर सूर्य देव से पाएं आरोग्य और धन का वरदान, बस करना होगा ये काम
- बाल पकड़ के घसीटा, हाथ-पैर बांधकर डंडों से वार… चोरी के शक में आमीन खान ने 8 साल की बच्ची को दी ‘मौत की सजा’
- सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द
- मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
- फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ

