Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राज्योत्सव 2026 : वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रदर्शनी को प्रथम पुरस्कार
    • निर्माण श्रमिकों के जीवन में आर्थिक सुरक्षा का संबल, 54 हजार से अधिक परिवारों को मिली सहायता
    • मुख्यमंत्री श्री साय और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी की उपस्थिति में खनन एवं कोयला क्षेत्र की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न
    • केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर बीएसपी के हजारों आवासधारियों को बड़ी राहत, किराए में 75 प्रतिशत तक की कटौती
    • चक्रवात मुरासु का लैंडफॉल जारी, आधी रात आंध्र प्रदेश के तट से टकराया, स्कूल-कॉलेज बंद, फ्लाइट्स कैंसल, जानिए अपडेट्स
    • ऊंचे पदों पर बैठे लोगों को आलोचना और अपशब्द के लिए भी तैयार रहना चाहिए, जानिए मद्रास हाई कोर्ट ने क्यों की कड़ी टिप्पणी
    • कौन हैं राजेश कुमार IPS? अरुणाचल प्रदेश के नए DGP
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, November 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खानपान-सेहत»रात होते ही पेट में बढ़ जाती है जलन, हो सकते हैं ये कारण
    खानपान-सेहत

    रात होते ही पेट में बढ़ जाती है जलन, हो सकते हैं ये कारण

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कई लोगों को रात में सोने के समय पेट या सीने में जलन महसूस होने लगती है. कुछ लोग इसे सामान्य गैस या एसिडिटी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन अगर यह परेशानी बार-बार हो रही है, तो इसकी वजह समझना जरूरी है. रात में खाने का समय, भोजन की मात्रा और सोने का तरीका भी पेट की जलन को बढ़ाता है. इसके अलावा कुछ स्वास्थ्य समस्याएं भी इसकी वजह बनती हैं. आइए जानते हैं इसके तीन मुख्य कारण.

     खाना खाने के तुरंत बाद लेटना और भारी भोजन करना

    रात में पेट में जलन होने की सबसे आम वजह एसिड रिफ्लक्स है. इसमें पेट का एसिड वापस भोजन नली की तरफ आने लगता है. इससे सीने और गले में जलन महसूस होती है. खाना खाने के तुरंत बाद लेटने से यह परेशानी बढ़ती है, क्योंकि लेटने पर एसिड को नीचे  जाने में मदद नहीं मिलती. इसके अलावा रात में ज्यादा तेल, मिर्च-मसाले और तली हुई चीजें खाने से भी जलन बढ़ती है. ज्यादा मात्रा में भोजन करने से पेट भरा रहता है और एसिड रिफ्लक्स की परेशानी होती है. चाय, कॉफी, चॉकलेट और कुछ खट्टे खाद्य पदार्थ भी कुछ लोगों में जलन बढ़ाते हैं. इसलिए रात का खाना हल्का रखें और सोने से कम से कम 3 घंटे पहले खा लें.

    पेट में सूजन, अल्सर या हाइटल हर्निया होना

    पेट की अंदरूनी परत में सूजन को गैस्ट्राइटिस कहते हैं. इसकी वजह से पेट के ऊपरी हिस्से में जलन, दर्द, भारीपन और मतली महसूस होती है. वहीं, पेट या छोटी आंत के शुरुआती हिस्से में घाव होने पर पेप्टिक अल्सर की समस्या होती है. कुछ लोगों में अल्सर का दर्द रात में या खाली पेट बढ़ता है. इसकी वजह एच. पाइलोरी नाम का बैक्टीरिया या लंबे समय तक कुछ दर्द निवारक दवाओं का इस्तेमाल भी होता है. इसके अलावा हाइटल हर्निया भी रात में जलन की वजह बनती है. इस स्थिति में पेट का ऊपरी हिस्सा डायाफ्राम के एक हिस्से से होकर छाती की तरफ आ जाता है. इससे कुछ लोगों में एसिड रिफ्लक्स बढ़ जाता है. इसके कारण सीने में जलन, खट्टी डकार और खाना वापस गले तक आने जैसी परेशानी होती है.

    रात में पेट की जलन से बचने के लिए क्या करें?

    रात में पेट की जलन कम करने के लिए सोने से कम से कम 3 घंटे पहले खाना खा लें. रात का भोजन हल्का रखें और बहुत ज्यादा तली-भुनी या मसालेदार चीजें खाने से बचें. खाना खाने के बाद तुरंत बिस्तर पर न जाएं, बल्कि थोड़ी देर टहलें. अगर लेटने पर जलन बढ़ती है, तो बिस्तर के सिर वाले हिस्से को थोड़ा ऊंचा रखें. बार-बार होने वाली परेशानी को सिर्फ घरेलू उपायों से दबाने के बजाय डॉक्टर को दिखाएं. अगर पेट या सीने में जलन लगातार बनी रहती है, निगलने में परेशानी होती है, बार-बार उल्टी आती है या बिना वजह वजन घट रहा है, तो जांच करवाएं. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    नींद में हमें कई आवाजें सुनाई देती हैं, तो खर्राटें क्यों नहीं?

    November 1, 2026

    सोते-सोते कैसे आ जाता है स्ट्रोक, इन लक्षणों को कभी न करें नजरअंदाज

    October 31, 2026

    बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी

    October 27, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.