रायपुर 05 दिसम्बर 2024। एक वक्त था जब एक हाथ से काम आसान नहीं हो पाता था। तकलीफें बहुत होती थी, लेकिन समस्याओं को दूर करने का काम छत्तीसगढ़ सरकार ने किया है। इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद करते है। क्योंकि उनकी वजह से आज मुझे कृत्रिम हाथ मिला और उन हाथों से अब सब काम भी आसान हो जाएगा। यह कहना है दुर्ग निवासी श्री मोहन कन्हाई। दिव्यांग मोहन यह कहते है कि निःशुल्क कृत्रिम फंक्शनबेल हाथ मिलने से काफी खुशी हुई। पहले रोजगार की चिंता अक्सर सताते रहती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, क्योंकि दोनों हाथ से काम करने में कोई दिक्कत नहीं होगी तो रोजगार भी मिल सकेगा।
उल्लेखनीय है कि यह अत्याधुनिक कृत्रिम हाथ 36 से ज्यादा ग्रिप पैटर्न बनाने में सक्षम है और इसे एंड्राइड और साफ्टवेयर एप से भी संचालित किया जा सकता है। साथ ही, यह कृत्रिम हाथ चार्ज भी किया जाता जाता है। यह कृत्रिम हाथ 35 किलो तक वजन उठाने में सक्षम हैं, जिससे उपयोगकर्ता को अपने दैनिक कार्यों में सहूलियत मिलती है। इस तकनीकी डिवाइस को पोलैंड की एक कंपनी ने 13 लाख रुपये की लागत से निर्मित किया है, जो कि एक उन्नत और किफायती विकल्प है।
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल

