नई दिल्ली। उत्तर भारत में सर्दी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। घना कोहरा, कड़ाके की ठंड और बर्फबारी ने जनजीवन पर असर डाला है।
उत्तर प्रदेश और बिहार में कोहरा और ठंडी हवाएं मुश्किलें बढ़ा रही हैं। वहीं, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी ने ठंड और बढ़ा दी है। हरियाणा में शीतलहर का असर जारी है। मौसम विभाग ने कहा है कि फिलहाल इन राज्यों में ठंड से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। आइए, जानते हैं देश में कहां कैसै हैं मौसम के हालात। उत्तर प्रदेश में घना कोहरा जनजीवन को प्रभावित कर रहा है।
लखनऊ, वाराणसी, और कानपुर जैसे शहरों में न्यूनतम तापमान 4-6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। सुबह और रात के समय विजिबिलिटी बेहद कम हो रही है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों तक घने कोहरे और सर्द हवाओं का अलर्ट जारी किया है।
लोगों को ठंडी हवाओं और कोहरे से बचाव के उपाय करने की सलाह दी गई है। मध्य प्रदेश में सर्दी का कहर जारी है। भोपाल में 53 साल बाद दिसंबर की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। यहां पारा 3.3ºC तक गिर गया। पचमढ़ी में तापमान 1.9ºC दर्ज किया गया, जो राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। जबलपुर और इंदौर में भी शीतलहर का असर महसूस किया गया। मौसम विभाग ने राज्य के 20 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है।
अगले कुछ दिनों तक हालात में सुधार की उम्मीद नहीं है। राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र में ठंड ने अपना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फतेहपुर में पारा -1.0ºC तक गिर गया। जयपुर और जोधपुर जैसे इलाकों में भी तापमान 5ºC से नीचे रहा। सीकर और झुंझुनूं में कोल्ड वेव का असर ज्यादा है। राज्य में मौसम विभाग ने 22 दिसंबर तक ठंड से राहत की उम्मीद नहीं जताई है।
ग्रामीण इलाकों में लोग अलाव के सहारे ठंड से बचने की कोशिश कर रहे हैं। बिहार में ठंड का असर तेज हो गया है। पटना, गया और भागलपुर जैसे शहरों में ठंडी हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम हो रही है।
रेल और हवाई सेवाओं पर इसका असर देखा जा रहा है। ग्रामीण इलाकों में लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक ठंड और कोहरे में और बढ़ोतरी की संभावना जताई है।
——-
Trending
- आत्मसमर्पित 95 नक्सलियों को 1.40 करोड़ रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि
- अबूझमाड़ के दुर्गम अंचलों तक पहुँची ‘सुशासन एक्सप्रेस’
- मुस्कुराता बस्तर कार्यशाला में बच्चों की कला ने बिखेरे रंग
- हाथीदांत तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई,वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
- मछली बीज उत्पादन से किसान रयतु राम ने लिखी सफलता की नई कहानी
- जीआई टैग: वैश्विक ब्रांडों में पारंपरिक संपदा की वृद्धि
- Jammu में 7 संदिग्ध, सुरक्षाबलों ने शुरू किया Search Operation
- ASI ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, महकमे में हड़कंप

