Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति
    • सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम
    • सायंतन बनर्जी जन्म से नेत्रहीन,लेकिन उन्होंने हौसले से बड़ी मिसाल कायम की आज वह शिक्षक, RJऔर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कर रहे काम…
    • आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं
    • बड़ा अपडेट:तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, VCK के समर्थन से मिला बहुमत
    • शुभेन्दु अधिकारी के पीए के कत्ल की गुत्थी सुलझाने गुजरात से बुलाई गई जांच टीम
    • भोपाल के 90 डिग्री ब्रिज केस के सस्पेंड किए सभी 7 इंजीनियर बहाल
    • साइबर अपराध पर हाईकोर्ट सख्त, FIR रद्द करने से किया इनकार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»छापेमारी के दौरान 11 करोड़ रुपए जब्त
    BREKING NEWS

    छापेमारी के दौरान 11 करोड़ रुपए जब्त

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हैदराबाद। आंध्र प्रदेश में कथित शराब घोटाले के सिलसिले में विशेष जांच दल (एसआईटी) को बड़ी कामयाबी मिली है। एसआईटी ने बुधवार को छापेमारी के दौरान 11 करोड़ रुपए जब्त किए। यह छापेमारी हैदराबाद के बाहरी इलाके में स्थित एक फार्महाउस पर की गई। यह कार्रवाई मामले के एक आरोपी द्वारा साझा की गई जानकारी के आधार पर की गई। कथित शराब घोटाले में ए-40 के रूप में सूचीबद्ध वरुण पुरुषोत्तम ने अपनी भूमिका को स्वीकार किया था और कई अहम जानकारियां दी थीं। उसी सूचना के आधार पर एसआईटी ने बुधवार को छापा मारा, जिसमें हैदराबाद शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक फार्महाउस में बक्सों में छिपाकर रखी गई नकदी से संबंधित विवरण का खुलासा हुआ।

    एसआईटी ने शमशाबाद मंडल के काचरम स्थित सुलोचना फार्म गेस्टहाउस से 11 करोड़ रुपए नकद बरामद किए। यह नकदी 12 कार्ड बोर्ड बॉक्स में छुपाकर रखी गई थी। एसआईटी ने यह बरामदगी घोटाले के आरोपियों के घरों और दफ्तरों पर छापेमारी के दौरान की। जांच अधिकारियों ने उसी स्थान से शराब की बड़ी खेप भी जब्त की।

    कथित शराब घोटाला केस में एसआईटी ने हाल के दिनों में अपनी जांच तेज की है। यह घोटाला 2019 से 2024 के बीच वाईएसआर कांग्रेस पार्टी की पिछली सरकार के दौरान हुआ था। एसआईटी को कथित तौर पर वाईएसआरसीपी के वरिष्ठ नेताओं की संलिप्तता के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। एसआईटी ने 2019-24 के दौरान लागू की गई शराब नीति में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं और धन की हेराफेरी पाई। जांच में यह भी सामने आया कि बीते पांच वर्षों में लगभग 3,500 करोड़ रुपए की रिश्वत का नेटवर्क सक्रिय था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति

    May 9, 2026

    स्नेह से लगाया गले,कौन हैं वो शख़्स जिनके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच पर छुए पैर?

    May 9, 2026

    अवैध हथियार सप्लायर मेरठ से गिरफ्तार, दिल्ली क्राइम ब्रांच के चढ़ा हत्थे; केस दर्ज

    May 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.