मुख्य समाचार

12वीं के छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

जधानी दिल्ली के उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. मेट्रो स्टेशन में एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. 20 फरवरी 2026 को सुबह 11:07 बजे कंट्रोलर, उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन से सूचना प्राप्त हुई कि प्लेटफॉर्म नंबर-1 से एक युवक ने द्वारका की ओर से आ रही मेट्रो ट्रेन के आगे छलांग लगा दी. युवक ट्रेन के नीचे आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

मृतक की पहचान अश्विनी डागर (17 वर्ष) पुत्र देवेंद्र, निवासी नजफगढ़, दिल्ली के रूप में हुई है. वह 12वीं कक्षा के बाद उत्तम नगर स्थित Success Coaching Centre में कोचिंग कर रहा था. शुरुआती जानकारी के अनुसार वह किसी व्यक्तिगत कारण से परेशान बताया जा रहा है. मृतक के पिता DTC में संविदा चालक हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए DDU अस्पताल भेज दिया गया है. मामले में धारा 194 BNSS के तहत कार्यवाही शुरू कर दी गई है.

कुछ समय के लिए ब्लू लाइन की सेवाएं बाधित रहीं.

डीएमआरसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी कि कुछ समय के लिए ब्लू लाइन सेवा रोक दी गई है. पोस्ट में लिखा- उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर ट्रैक पर यात्री आने के कारण ब्लू लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई. वहीं दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अन्य सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य हैं. हालांकि इसके कुछ समय बाद मेट्रो की सेवाएं दोबारा सामान्य हो गईं. 

बताया जा रहा है कि आत्महत्या करने वाला युवक अपने माता-पिता का इकलौता बच्चा था. हादसे के बाद ट्रेन रुकते ही लोगों की भीड़ हो गई. कुछ लोग आनन-फानन में इधर-उधर हो गए, वहीं कुछ लोग फोटो वीडियो बनाने लगे. जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए DDU अस्पताल भेजा गया. वहीं मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ है.

Related Articles

Back to top button