Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़-अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह मड़वा संयंत्र से सीधे रोशन होगी राजधानी रायपुर
    • विष्णु भैया के उपहार से रक्षाबंधन की खुशियां दोगुनी, महतारी वंदन की 30वीं किस्त से बहनों को मिला संबल
    • मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रभार जिला बलरामपुर की ली समीक्षा बैठक, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने दिए निर्देश
    • आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता- मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    • आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता- मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    • युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • हेमांग जोशी बने BJYM के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बीजेपी के सामने इतिहास रचने का मौका
    • घर के आंगन से 3 साल के मासूम को उठा ले गया तेंदुआ, इलाज के दौरान मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, August 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»पुणे की रेस्क्यू फाउंडेशन संस्था से 13 बांग्लादेशी लड़कियां केयरटेकर और सुरक्षाकर्मी पर हमला कर भागीं…
    मुख्य समाचार

    पुणे की रेस्क्यू फाउंडेशन संस्था से 13 बांग्लादेशी लड़कियां केयरटेकर और सुरक्षाकर्मी पर हमला कर भागीं…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पुणे: पुणे की रेस्क्यू फाउंडेशन नाम की संस्था से 13 बांग्लादेशी लड़कियों के भाग जाने की खबर है. बताया जा रहा है कि भागने से पहले लड़कियों ने केयरटेकर को बंधक बना लिया था. इसके बाद उन्होंने सुरक्षाकर्मी को भी दांतों से काटा. लड़कियों के भागने की सूचना मिलते ही आसपास खोजबीन शुरू की गई. दो लड़कियां मिल गई हैं लेकिन 11 अब भी गायब हैं.

    मामला पुणे की मोहम्मदवाड़ी रोड पर स्थित रेस्क्यू फाउंडेशन संस्था का है. इसी संस्था से 13 बांग्लादेशी लड़कियां भाग गई थीं. बताया जा रहा है कि इन लड़कियों ने रेस्क्यू सेंटर की केयरटेकर और सुरक्षाकर्मी पर हमला किया और भाग गईं.

    कैसे भागी लड़कियां?

    जानकारी के अनुसार, एक बांग्लादेशी लड़की ने दवा लेने के बहाने केयरटेकर लक्ष्मी कांबले से दरवाजा खोलने को कहा. जैसे ही दरवाजा खुला, पीछे से 4 और लड़कियों ने मिलकर लक्ष्मी पर हमला कर दिया. उनके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उन्हें जबरन मेडिकल रूम में बंद कर दिया.

    सुरक्षाकर्मी ने रोका तो उसे काट लिया

    जिस समय लड़कियों ने केयरटेकर को बंधक बनाया, उसी समय परिसर में सफाई चल रही थी. इस कारण मुख्य दरवाजा गलती से खुला रह गया था. इसका फायदा उठाकर 13 लड़कियां बाहर की ओर भागीं. उन्होंने रास्ते में सुरक्षाकर्मी को भी नहीं बख्शा, उसे घसीटा और हाथ पर काट लिया गया. यह पूरी घटना CCTV कैमरों में कैद हो गई है.

    2 मिलीं, 11 लड़कियां अब भी लापता

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया. सैयद नगर और हडपसर इलाके से दो लड़कियों को पकड़ लिया गया है, लेकिन 11 लड़कियां अब भी लापता हैं. कालेपडल और हडपसर पुलिस फरार लड़कियों की तलाश कर रही है. हालांकि, अभी तक इस मामले में औपचारिक FIR दर्ज नहीं हुई है, केवल जनरल डायरी में एंट्री की गई है. संस्था के प्रबंधन ने सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है.

    संस्था का दावा- पुलिस सुरक्षा हटा ली गई थी

    संस्था के अनुसार, 16 मार्च 2024 से उन्हें दी गई पुलिस सुरक्षा हटा ली गई थी. बार-बार मांग करने के बावजूद सुरक्षा बहाल नहीं की गई. फाउंडेशन में अभी क्षमता से ज्यादा महिलाएं रह रही हैं. ये लड़कियां मानव तस्करी से बचाई गई थीं. बांग्लादेश वापस भेजने की कानूनी प्रक्रिया में 1 से 2 साल का समय लगता है. इस लंबी देरी के कारण लड़कियों में तनाव बढ़ रहा था. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भागी हुई 11 लड़कियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता- मंत्री श्री टंक राम वर्मा

    August 21, 2026

    युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    August 21, 2026

    घर के आंगन से 3 साल के मासूम को उठा ले गया तेंदुआ, इलाज के दौरान मौत

    August 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.