Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘रक्षा सूत्र’ अभियान के तहत भेंट की गई राखियां,दूरस्थ क्षेत्रों में तैनात जवानों तक पहुंचेगा बहनों का स्नेह…
    • देश के नाम पर संसद में बर्बाद किए अरबों
    • केंद्रीय मंत्री अब विश्वविद्यालयों में…
    • पेपर लीक,  राम मंदिर, चंदा चोरी, वंदे मातरम पर कांग्रेस अभियान…
    • 21 भारतीयों वाले जहाज पर ईरानी हमले, होर्मुज में IRGC की ताबड़तोड़ फायरिंग से क्रू ने ऐसे बचाई जान
    • जनजातीय कारीगरों के हुनर को मिलेगा व्यापक बाजार, 20 कलाकारों एवं कारीगरों ने लगाए स्टॉल
    • ‘पत्नी को वापस बुलाने के लिए दी बलि’, 40 वर्षीय शख्स की हत्या कर सिर धड़ से किया अलग
    • बहनों की राखियां समय पर भाइयों तक पहुंचाने भारतीय डाक विभाग का विशेष प्रबंध 23 अगस्त रविवार को भी खुले रहेंगे रायपुर संभाग के डाकघर एवं उपडाकघर…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, August 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»हेमांग जोशी बने BJYM के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बीजेपी के सामने इतिहास रचने का मौका
    राष्ट्रीय

    हेमांग जोशी बने BJYM के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बीजेपी के सामने इतिहास रचने का मौका

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अहमदाबाद: गुजरात के वडोदरा सांसद डॉ. हेमांग जोशी के बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति होने के बाद अब उनके उत्तराधिकारी की चर्चा शुरू हो गई है। हेमांग जोशी पिछले साल दिसंबर में गुजरात युवा मोर्चा के अध्यक्ष बने थे। ऐसे में वह नौ महीने बाद अब राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। हेमांग जोशी के राष्ट्रीय राजनीति में प्रवेश ने बीजेपी को गुजरात में इतिहास रचने का मौका दे दिया है। बीजेपी के अभेद्य गढ़ और पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को होम स्टेट में अभी तक किसी भी महिला को युवा मोर्चा की कमान नहीं मिली है।

    पहली महिला अध्यक्ष बनाने का मौका

    सूत्रों का कहना है कि राजकोट शहर बीजेपी की कार्यकर्ता और वर्तमान में गुजरात युवा मोर्चा की प्रदेश महामंत्री डॉ. देवांगी मैयड नई और पहली महिला अध्यक्ष हो सकती हैं। वह इंटरनेशनल योग ट्रेनर हैं। वह काफी वाकपटु भी हैं। संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षाओं की अभ्यर्थी रह चुकीं डॉ. देवांगी मैयड पेशे से फिजियोथेरेपिस्ट हैं। अगर उनकी या फिर अन्य महिला की इस पद पर नियुक्ति होती है तो यह पहला मौका होगा जब राज्य में युवा मोर्चा की कमान किसी महिला नेता के हाथों में होगी। डॉ. देवांगी मैयड इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय हैं। उनके 12 से अधिक फॉलोवर्स हैं।

    अभी युवा मोर्चा में दो प्रमुख पदों पर हैं महिलाएं

    गुजरात युवा मोर्चा की मुख्य टीम में अभी हेमांग जोशी को छोड़कर 21 युवा नेताओं की टीम है। इसमें आठ प्रदेश उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री, आठ प्रदेश मंत्री, एक प्रदेश कोषाध्यक्ष और एक प्रदेश कार्यालय मंत्री है। उपाध्यक्षों में वडोदरा की रहने वाले अंकिता परमार अकेली महिला उपाध्यक्ष हैं जब कि प्रदेश महामंत्री में सिर्फ डॉ. देवांगीबेन मैयड महिला हैं। सूत्रों की मानें तो पार्टी जब Gen Z आउटरीच पर फोकस कर रही है तब जल्द ही नए अध्यक्ष का ऐलान हो सकता है। गुजरात में अगले साल नवंबर में चुनाव होंगे। ऐसे में करीब 14 महीने ही बाकी बचे हैं। युवा मोर्चा के नए अध्यक्ष के लिए नरेश देसाई का नाम भी प्रबल दावेदारों में है। अब देखना है कि बीजेपी युवा महिला नेता को कमान सौंपती है या फिर किसी पुरुष नेता को ही मौका मिलता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    21 भारतीयों वाले जहाज पर ईरानी हमले, होर्मुज में IRGC की ताबड़तोड़ फायरिंग से क्रू ने ऐसे बचाई जान

    August 22, 2026

    जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी प्रदर्शन के दौरान हंगामा, हिरासत में लिए गए कई युवा

    August 22, 2026

    बंगाल में 45 दिन में एक्शन: BSF-SSB को मिली 1,129 एकड़ जमीन; शाह ने बताया कैसे मजबूत होगी सीमा सुरक्षा?

    August 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.