Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से अलंकृत किए जाने पर दी बधाई
    • आधुनिक तकनीक से वन संरक्षण को नई दिशा
    • जीपीएम का ‘विष्णुभोग’ चावल बना महिलाओं की समृद्धि का नया ब्रांड, आधे घंटे में 45 हजार रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री
    • छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार
    • माननीय मुख्यमंत्री महोदय की गरिमामयी उपस्थिति में मनाया जाएगा “दीदी के गोठ” का वार्षिकोत्सव
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से झारखंड के वित्त मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर से की सौजन्य भेंट
    • रात भर चली जद्दोजहद, सुबह होते ही चोरों का बना ‘कार्टून’ शो…
    • स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल, मांझीगुडा को 10 कंप्यूटर प्रदत्त
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, July 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»सोसायटी की 14वीं मंजिल से गिरकर 13 वर्षीय बच्चे की मौत, हैरत की बात ,जहां बच्चा गिरा, वहां से उसका कोई कनेक्शन नही…
    राष्ट्रीय

    सोसायटी की 14वीं मंजिल से गिरकर 13 वर्षीय बच्चे की मौत, हैरत की बात ,जहां बच्चा गिरा, वहां से उसका कोई कनेक्शन नही…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली – राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र गुरुग्राम के सेक्टर-69 स्थित ट्यूलिप वॉलेट सोसाइटी में एक दर्दनाक और रहस्यमयी घटना सामने आई, जहां एक 13 साल के बच्चे की 14वीं मंजिल से गिरने के कारण मौत हो गई। मृतक की पहचान आरव सक्सेना के रूप में हुई है। हैरान करने वाली बात ये है कि आरव का इस सोसाइटी से दूर-दूर तक कोई कनेक्‍शन नहीं था। यह सोसाइटी आरव की सोसाइटी से करीब ढाई किलोमीटर दूर है। आरव फिलहाल, गुरुग्राम सेक्टर-70ए की बीपीटीपी एस्टेयर गार्डन सोसाइटी में अपने माता-पिता के साथ रहता था। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है।

    पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना रविवार शाम करीब 4 बजकर 20 मिनट की है। जब ट्यूलिप वॉलेट सोसाइटी के टावर नंबर बी-11 के पास सुरक्षाकर्मियों को जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने देखा कि एक बच्चा जमीन पर लहूलुहान हालत में पड़ा है। उन्होंने तुरंत आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों को इसकी सूचना दी और एंबुलेंस बुलाकर बच्चे को अस्पताल भेजने की तैयारी की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शुरुआती जांच में सामने आया कि बच्चा इस सोसाइटी का रहने वाला नहीं था। बाद में उसकी पहचान आरव के रूप में हुई।

    सुरक्षाकर्मियों और आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान कराई। इसके बाद परिजनों से पूछताछ में पता चला कि आरव रविवार शाम करीब 4 बजे बीपीटीपी एस्टेयर गार्डन सोसाइटी से निकला था। उस समय उसके माता-पिता घर पर ही थे और उन्होंने समझा कि आरव खेलने के लिए नीचे गया है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, वह अकेले पैदल ट्यूलिप वॉलेट सोसाइटी पहुंचा। वहां प्रवेश करने के बाद वह टावर बी-11 की लिफ्ट से ऊपर गया और छत पर पहुंचा। कुछ ही देर बाद नीचे गिरने की आवाज आई। इसके बाद पुलिस ने कई एंगल्स पर मामले की जांच शुरू की।

    बीपीटीपी एस्टेयर गार्डन सोसाइटी के एक निवासी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में आरव सोसाइटी से निकलते समय और दूसरी सोसाइटी में प्रवेश से पहले बार-बार पीछे मुड़कर देखता नजर आ रहा है। इस बात ने मामले को और संदिग्ध बना दिया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या आरव किसी से डर रहा था या किसी के बुलावे पर वहां गया था। बताया जा रहा है कि ट्यूलिप वॉलेट सोसाइटी में छत तक जाने का रास्ता खुला हुआ था। दरअसल, अक्टूबर 2018 में इसी परिसर की एक अन्य सोसाइटी में आग लगने की घटना के बाद सुरक्षा कारणों से छत के दरवाजे खोल दिए गए थे। इसी का फायदा उठाकर आरव छत तक पहुंच गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    श्रीराम मंदिर में दान चोरी के मामले में SIT ने किए अहम खुलासे, मंदिर में हुईं 70 ‘चोरियां’, CCTV और गिनती में भी गड़बड़ी

    July 7, 2026

    साली के घर मिले दीदी-जीजा के शवों, दोनों की एक साथ उठी अर्थी, 6 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि

    July 7, 2026

    अरविंद केजरीवाल ने केंद्र से की अपील, पेट्रोल पंपों पर मिले E20, E10 और E0 फ्यूल का विकल्प

    July 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.