Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आजादी के 79 वर्ष बाद भी बिजली से वंचित बस्तर के गांवों में पहुंचेगी ग्रिड से बिजली, 435 करोड़ की केंद्रीय स्वीकृति के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू*
    • भारत में बाल पोषण को मजबूत बनाना: एनीमिया से व्यापक रूप से निपटने के लिए संपदा से मिली अंतर्दृष्टि
    • राज्यपाल श्री डेका से स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने सौजन्य भेंट की
    • शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी को दी श्रद्धांजलि
    • भीषण हादसा, बस और ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर; 4 की मौत…
    • रणवीर सिंह की लीक Pics ने बढ़ाई टेंशन, बोरीवली के स्टूडियो में शिफ्ट हुई ‘प्रलय’ की शूटिंग, हर एंट्री पर कड़ा पहरा
    • विपक्ष की बैठक: खरगे बोले- चुनाव आयोग को परिसीमन का जिम्मा मिलना अस्वीकार्य, सरकार सीट बढ़ाकर सत्ता चाहती है
    • छत्तीसगढ़ी भाषा हमारी संस्कृति, अस्मिता और स्वाभिमान की पहचान : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, November 28
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»विपक्ष की बैठक: खरगे बोले- चुनाव आयोग को परिसीमन का जिम्मा मिलना अस्वीकार्य, सरकार सीट बढ़ाकर सत्ता चाहती है
    राष्ट्रीय

    विपक्ष की बैठक: खरगे बोले- चुनाव आयोग को परिसीमन का जिम्मा मिलना अस्वीकार्य, सरकार सीट बढ़ाकर सत्ता चाहती है

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर इंडिया गठबंधन की बैठक हुई। इसमें परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक पर चर्चा और सरकार के संभावित कदम के खिलाफ साझा रणनीति बनाने पर विचार किया जाएगा। बैठक में विपक्षी दलों को आमंत्रित किया गया था, लेकिन डीएमके और शरद पवार गुट से कोई नेता शामिल नहीं हुआ।

    राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर इंडिया गठबंधन की बैठक हुई। इसमें संसद में परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को लेकर चर्चा हुई। इसमें सरकार के संभावित कदम के खिलाफ साझा रणनीति तैयार की जाएगी।

    बैठक शनिवार सुबह 11:30 बजे नई दिल्ली स्थित खरगे के 10, राजाजी मार्ग आवास पर हुई। इसमें विपक्षी दलों के इंडिया गुट के सभी घटक दलों के फ्लोर लीडर्स शामिल है। इसके अलावा गठबंधन से बाहर के विपक्षी दलों डीएमके, आम आदमी पार्टी (आप) और बीजू जनता दल (बीजद) समेत अन्य दलों को भी आमंत्रित किया गया है। बता दें कि इस बैठक में डीएमके और शरद गुट से कोई नेता भी शामिल नहीं हुआ है। 

    खरगे ने क्या बोला? 
    आज इंडिया अलायंस के सभी नेताओं ने मिलकर तय किया है कि जो मोदी सरकार की तरफ से जो संविधान संशोधन विधेयक लाया जा रहा है, वह लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है। यह लोकतंत्र को खत्म कर के पूरी सत्ता अपने हाथ में लेने के लिए इन्होंने आज 800 पार का नारा दिया है। 400 पार का नारा तो खत्म हो गया। अब 850 से ज्यादा सीटें कर के सत्ता अपने पास लेना चाहते हैं। 

    ये अनुसूचित जाति और जनजातियों का ध्यान नहीं है, उनके साथ नाइंसाफी है। मैं आपको पढ़कर इसके नुकसान बताऊंगा। 2026 की जनगणना आने वाली है। अगर इसका डेटा आ जाता है और उससे एससी-एसटी को अपना शेयर नहीं मिलता। अभी के हिसाब से जो शेयर उन्हें मिल जाए उस पर बात चल रही है। वही चुनाव आयोग जिसने करोड़ों लोगों को मतदाता सूची से हटाया है, उसे परिसीमन की जिम्मेदारी मिल रही है, यह हमें स्वीकार नहीं है।

    ज्ञानेश कुमार पर साधा निशाना
    ज्ञानेश कुमार के रहते गोलमाल हो सकता है। जिसे चाहें जनरल बनाएंगे, जिसे चाहे रिजर्व बनाएंगे। ये परिसीमन में कुछ भी कर सकते हैं। हम चाहते हैं कि जो 10 करोड़ वोटर सूची से छूट चुके हैं और वे निष्पक्षता से आरक्षण लागू करने के लिए ज्ञानेश तैयार नहीं हैं। तो आपके साथ कुछ दिक्कतें हैं। पूरा सत्ता अपने हाथ में लेने के लिए वे मजबूती से काम कर रहे हैं।

    कांग्रेस ने पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह पर लगाए आरोप
    कांग्रेस महासचिव और संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह देश के लोगों के खिलाफ एक बड़ा जाल बिछाना चाहते हैं। उन्होंने इसे पूरे घटनाक्रम की रणनीति बताया। वेणुगोपाल ने कहा कि इस बैठक में आगे की रणनीति तय की जाएगी। 

    डीएमके को आमंत्रित किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी विपक्षी दलों से संपर्क कर रही है। उन्होंने कहा कि डीएमके हमेशा भारत के संविधान के साथ खड़ी रही है और संविधान से प्रेम करने वाला कोई भी दल ऐसे विभाजनकारी एजेंडे का समर्थन नहीं कर सकता।

    डीएमके प्रमुख स्टालिन ने क्या कहा?
    तमिलनाडु के पूर्व सीएम व द्रमुक अध्यक्ष एमके स्टालिन ने कहा कि लोकसभा में तमिलनाडु का प्रतिनिधित्व कम नहीं होना चाहिए। इसे विधेयक का समर्थन ही माना जा रहा है, क्योंकि बिल में समान प्रतिनिधित्व की बात है। इसके बावजूद कांग्रेस ने द्रमुक को इंडिया गठबंधन की बैठक में बुलाया है। वहीं, एनसीपी-शरद के वरिष्ठ नेता जितेंद्र आव्हाड ने शरद पवार से मुलाकात के बाद कहा कि पार्टी परिसीमन का समर्थन करेगी। 

    30 नवंबर से संसद का विशेष सत्र
    सरकार ने 30 नवंबर से संसद का विशेष सत्र बुलाया है। इस दौरान जरूरी सरकारी कामकाज के साथ महिला आरक्षण को जल्द लागू करने के लिए परिसीमन से जुड़ा संविधान संशोधन विधेयक दोबारा पेश किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘नारी शाक्ति से किया वादा पूरा करके रहेंगे’: महिला आरक्षण विधेयक पर बोले पीएम, सोशल मीडिया पर साझा किया वीडियो

    November 28, 2026

    परिसीमन बिल पर DMK ने किया केंद्र को समर्थन देने का एलान, स्टालिन बोले- तमिलनाडु के लिए बड़ी जीत

    November 28, 2026

    परिसीमन के तहत छत्तीसगढ़ में 6 नई लोकसभा और 45 नई विधानसभा सीटें बनने का प्रस्ताव

    November 28, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.