Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण ने किया किसान सम्मेलन का आयोजन
    • श्री आर. वेंकटेश्वरलु ने संभाला एनएचएआई रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी का पदभार
    • छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: सैनिकों और उनके परिवारों को स्टाम्प शुल्क में 25% की राहत
    • छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: महिलाओं के नाम संपत्ति रजिस्ट्री पर शुल्क में 50% की भारी कटौती
    • मुख्यमंत्री श्री साय ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल
    • मोर गांव – मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला
    • 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
    • अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खानपान-सेहत»14 साल की लड़कियों को कैंसर से बचाने के लिए मुफ्त में लगेगी वैक्सीन
    खानपान-सेहत

    14 साल की लड़कियों को कैंसर से बचाने के लिए मुफ्त में लगेगी वैक्सीन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    डेस्क: सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। अब 9 से 14 साल की लड़कियों को मुफ्त में HPV वैक्सीन दी जाएगी, जो सर्वाइकल कैंसर से बचाव में मदद करती है। सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में भारत का दूसरा सबसे आम कैंसर है। हर साल करीब 80,000 नए मामले सामने आते हैं और लगभग 42,000 महिलाएं इस बीमारी के कारण अपनी जान गंवा देती हैं। भारत में इस कैंसर के मामलों का लगभग 25 प्रतिशत हिस्सा दुनिया में है।

    HPV क्या है?

    सर्वाइकल कैंसर का मुख्य कारण है ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV)। यह वायरस स्किन-टू-स्किन संपर्क से फैलता है और शुरुआती चरण में कोई लक्षण नहीं दिखाता। अगर यह लंबे समय तक शरीर में बना रहता है, तो धीरे-धीरे कैंसर का कारण बन सकता है।

    वैक्सीन कैसे काम करती है?

    सरकारी कार्यक्रम में इस्तेमाल की जाने वाली क्वाड्रिवेलेंट वैक्सीन निम्नलिखित HPV टाइप से सुरक्षा देती है:

    टाइप 16 और 18 – सर्वाइकल कैंसर के अधिकांश मामलों के लिए जिम्मेदार

    टाइप 6 और 11 – आमतौर पर जननांग मस्सों का कारण

    डॉक्टरों के अनुसार, यह वैक्सीन केवल सर्वाइकल कैंसर ही नहीं बल्कि गुदा, योनि, वल्वा, लिंग और गले से जुड़े कुछ अन्य कैंसर से भी बचाव करती है। यदि यह टीका संक्रमण से पहले लगाया जाए, तो सर्वाइकल कैंसर से लगभग 97 प्रतिशत तक सुरक्षा मिल सकती है। टीकाकरण के बाद 12 से 15 साल तक शरीर की इम्यूनिटी मजबूत बनी रहती है।

    कौन-कौन टीका लगवा सकता है?

    प्राथमिक रूप से 9 से 14 साल की लड़कियां

    15 से 26 साल की महिलाएं – कैच-अप वैक्सीनेशन

    27 से 45 साल की पुरुष और महिलाएं – डॉक्टर की सलाह पर

    9 से 14 साल के लड़कों को भी शामिल करने की योजना, ताकि संक्रमण फैलने से रोका जा सके

    कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोग, जैसे कि एचआईवी संक्रमित, टीका लगवाने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।

    वैक्सीनेशन अभियान की विशेषताएं

    देशभर के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों और 24 घंटे संचालित अस्पतालों से कनेक्ट किया जाएगा तुरंत हेल्थ सहायता उपलब्ध होगी माता-पिता का भरोसा बढ़ाने के लिए सुरक्षा मानकों को मजबूत किया जाएगा।

    HPV वैक्सीन कितनी प्रभावी है?

    यूएस की नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार, HPV वैक्सीन दुनिया में सबसे ज्यादा स्टडी की गई वैक्सीन में से एक है। रिसर्च दिखाती है कि यह वैक्सीन उन HPV प्रकारों से होने वाले सर्वाइकल कैंसर को 90% से अधिक प्रभावी तरीके से रोकती है, जिन्हें यह कवर करती है। इस पहल से भारत में सर्वाइकल कैंसर से होने वाली मौतों में कमी आने की उम्मीद है और लड़कियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा मजबूत होगी।  

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रोजाना पिएं सिर्फ 1 गिलास चावल का पानी और शरीर में दिखेगा जबरदस्त बदलाव

    May 6, 2026

    ज्यादातर लोग आटा गूंथ कर फ्रिज में रख देते हैं लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि ये सेहत पर क्या असर डालता है?

    May 5, 2026

    हर Blood Test नहीं बताता सेहत का पूरा हाल…

    May 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.