बालोद । जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद में 16 जुलाई को मेगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें 03 नियोजकों द्वारा कुल 435 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि प्लेसमेंट कैंप मंे जीएसएमआर सोलर प्राईवेट जेजे हाॅस्पिटल तोरवा नाका बिलासपुर के द्वारा फील्ड आॅफिसर के कुल 20 पद हेतु शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास,आयु 20 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। उक्त पदों का कार्य स्थल गुरूर, बालोद, गुण्डरदेही, डौण्डी एवं डौण्डीलोहारा रहेगा। इसी तरह संसुर श्रुसंति इंडिया लिमिटेड बजरंग चैक तुलसीपुर राजनांदगांव के द्वारा ब्रांच मेनेजर के 33 पद तथा बिजनेस डेवेलमेंट आॅफिसर के 10 पद हेतु शैक्षणिक योग्यता 12वीं से स्नातक, आयु 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। इसी तरह सेफ इंटेलीजेंट सिक्यूरिटी सर्विसेस भिलाई दुर्ग के अंतर्गत सिक्यूरिटी गार्ड पुरूष के 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसकी शैक्षणिक योग्यता पांचवी एवं आठवी निर्धारित की गई है। सिक्यूरिटी गार्ड केवल पुरूष के 200 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसकी शैक्षणिक योग्यता दसवीं एवं बारहवीं निर्धारित की गई है। इसी तरह सिक्यूरिटी सुपरवाईजर पुरूष के 50 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसकी शैक्षणिक योग्यता बारहवीं या ग्रेजूएट पास एवं 02 वर्ष का अनुभव निर्धारित की गई है। इसी तरह महिला सिक्यूरिटी गार्ड के 20 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसकी शैक्षणिक योग्यता पांचवी, आठवी से 12वीं निर्धारित की गई है। उक्त पद हेतु आयु सीमा 20 से 40 वर्ष एवं कार्यक्षेत्र रायपुर, दुर्ग, भिलाई एवं राजनांदगांव रहेगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक योग्यता के सम्पूर्ण प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन कार्ड, पासपोर्ट साईज फोटो एवं आधार कार्ड की मूल एवं छायाप्रति के साथ निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित हो सकते हैं।
Trending
- नन्हे दिल को मिली नई धड़कन,’चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
- सेवा_संकल्प_अभियान”
- 100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम
- गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…
- पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
- ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
- हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
- सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…

