Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ​देवभूमि और छत्तीसगढ़ के बीच बढ़ा वैचारिक सेतु:मुख्यमंत्री श्री धामी से मिले छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रतिनिधि
    • ‘सलमान खान फिल्म्स’ ने दी सफाई, ‘मातृभूमि’ को लेकर सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट विवाद की खबरें झूठी
    • अब सिर्फ एक टेक्स्ट लिखकर बना सकेंगे मजेदार गेम्स! Meta ले आया ये नया ऐप
    • दूसरे टी-20 मुकाबले में आज पहली जीत पर भारत-इंग्लैंड की नजर
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने विद्युत एवं यांत्रिकी कार्यों की समीक्षा की
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने खरीफ-2026 एवं संभावित अल्प वर्षा की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की
    • मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर प्रदेश में पर्याप्त रासायनिक खाद उपलब्ध
    • सरकार गांव, गरीब और किसानों की तरक्की के लिए प्रतिबद्ध-मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, July 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»महंगे गिफ्ट की लालच देकर 17 साल की लड़की से ठग लिया 150000 रुपये
    क्राइम

    महंगे गिफ्ट की लालच देकर 17 साल की लड़की से ठग लिया 150000 रुपये

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के शाहदरा इलाके से साइबर फ्रॉड का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां 17 साल की एक लड़की को सोशल मीडिया के माध्यम से ठगों ने अपने जाल में फंसा लिया.  जहां बातों-बातों में उलझाकर साइबर अपराधियों ने उससे एक के बाद एक अपने खातों में पैसे ट्रांसफर करवा लिए. जानकारी के अनुसार, पीड़िता एक छोटी निजी कंपनी में कैशियर की नौकरी करती है. ठगों के झांसे में आकर उसने करीब डेढ़ लाख रुपये आरोपियों को भेज दिए.

    यहां हैरानी की बात यह है कि रकम जुटाने के लिए लड़की ने कई लोगों से उधार तक लिया और वह पैसा भी साइबर ठगों को ट्रांसफर कर दिया. जब उसे ठगी का एहसास हुआ, तब तक काफी देर हो चुकी थी. फिलहाल मामले की जांच साइबर क्राइम सेल कर रही है, जिन खातों में पैसे ट्रांसफर किए गए थे, उन्हें ब्लॉक कर दिया गया है और आरोपियों की पहचान करने की कोशिश जारी है. इस घटना के बाद से पीड़िता मानसिक तनाव में है.

    इस तरह हुआ फ्रॉड 

    लड़की के भाई नकुल तोमर ने बताया कि 28 फरवरी को उनकी बहन के पास इंस्टाग्राम पर एक रिक्वेस्ट आई. यह रिक्वेस्ट राजीव नाम से थी. उसने उनकी बहन से कहा कि वह कई महंगे गिफ्ट उसे भेज रहा है. उसमें कुछ गिफ्ट उसके अपने भी है और गिफ्ट एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं. वह खुद कनाडा में बैठकर बात कर रहा था. गिफ्ट के मामले में उसने बताया कि उसमें महंगी डायमंड ज्वेलरी है और आईफोन है, लेकिन फिर उसने कहा कि आपका गिफ्ट एयरपोर्ट पर फंस गया है. वहां से छुड़ाने के लिए उसको पैसों की जरूरत है इसीलिए उसने पहले 15000 रुपए मांगे. फिर 20,000 रुपए मांगे.

    उसके बाद 30,000 रुपए मांगे और इसके बाद 45000 रुपए के साथ-साथ उसकी रकम बढ़ती गई. करीब इसी तरह डेढ़ लाख रुपए उसने अपने खाते में मंगवा लिए लेकिन हैरानी की बात यह है कि उसने पैसों को अलग-अलग खातों में मंगवाया. लड़की इस साइबर फ्रॉड को समझ नहीं पाई और खुद के पास पैसे ना होने के बावजूद उसने दोस्त और रिश्तेदारों से उधार लिए उसके बाद साइबर फ्रॉड को पैसे भेजे. उसे लगा कि सच में इतना महंगा गिफ्ट अगर डेढ़ लाख रुपए में मिल रहा है तो यह खुशी की बात है. यहीं पर वह फंस गई और डेढ़ लाख रुपए का नुकसान उसे हो गया. अब लड़की की हालत बहुत बुरी है, वह डिप्रेशन में लगातार रो रही है.

    साइबर क्राइम सेल ने ब्लॉक किए खाते

    नकुल तोमर ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है. साइबर क्राइम सेल ने जिन खातों में पैसे भेजे गए थे उन खातों को ब्लॉक कर दिया है. जिस वजह से जो पेमेंट था वह होल्ड पर हो गया है. ऐसे में कुछ उम्मीद है कि शायद कुछ पैसा वापस मिल सकता है. बाकी साइबर क्राइम सेल काम कर रही है. नकुल तोमर ने यह भी कहा कि लोग भी सावधान और सतर्क हो जाएं. अगर आपके पास इस तरह से कोई रिक्वेस्ट आती है तो आप उनके झांसे में ना फंसे क्योंकि सोशल मीडिया के जरिए इसी तरह साइबर क्राइम को अंजाम दिया जा रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अवैध संबंध के शक में विवाहिता को अर्धनग्न कर युवक के साथ पूरे गांव में घुमाया

    July 2, 2026

    स्कूल से लौट रहे 7वीं के छात्र की अपहरण के बाद हत्या

    July 2, 2026

    बंदूक की नोक पर पिता को किया कमरे में बंद, फिर 18 वर्षीय बेटी के साथ जो हुआ… 

    July 2, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.