राष्ट्रीय

तमिलनाडु में 2 बसों की आमने-सामने टक्कर, 6 यात्रियों की मौत, बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा

तमिलनाडु के तेनकासी जिले में सोमवार सुबह 2 निजी बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि 30 से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसा तिरुमंगलम-कोल्लम राष्ट्रीय राजमार्ग पर इडाइक्कल के निकट हुआ है। कई घायलों की हालत गंभीर है। उन्हें तेनकासी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंच गई है।

मरने वालों में 5 महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। मदुरै से सेनकोट्टई जा रही बस और तेनकासी से कोविलपट्टी जा रही बस में सोमवार सुबह 11 बजे टकरा गईं।

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि गलती ड्राइवर की थी। मदुरै से सेनकोट्टई जा रही बस का ड्राइवर लापरवाही और तेज स्पीड में गाड़ी चला रहा था।

घायल यात्रियों का नजदीकी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। कुछ पीड़ितों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

Related Articles

Back to top button