Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सोशल मीडिया पर फ्लाईओवर में प्लास्टिक रॉड के इस्तेमाल को लेकर भ्रष्टाचार का दावा करने वाले वीडियो गलत…
    • ‘करेजा कहां जाबै? युवती से छेड़छाड़ कर रहा था शख्स, भीड़ के साथ मिलकर लड़की ने बीच सड़क कर दी धुनाई…
    • रील बनाने की सनक एक बार फिर चर्चा का विषय,सरकारी भवन चित्रकोट सर्किट हाउस की छत पर बना हुआ वीडियो वायरल
    • नवागांव: मछली चोरी की रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, साथी जान बचाकर भागा…
    • ​दशकों का अंधेरा छँटा: ‘नियद नेल्लानार योजना’ से जगमगाए नारायणपुर के वनांचल गांव
    • कोच गौतम या कप्तान श्रेयस कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
    • कहीं एक क्लिक न कर दे आपका बैंक अकाउंट खाली! कोई भी Link खोलने से पहले…
    • तगड़ी वापसी, जुलाई में FPI ने खरीद डाले 15157 करोड़ के भारतीय शेयर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, July 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»होर्मुज में भारतीय नाविकों के जहाज पर हमला, 10 की बची जान, 1 लापता
    अंतर्राष्ट्रीय

    होर्मुज में भारतीय नाविकों के जहाज पर हमला, 10 की बची जान, 1 लापता

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    US Ship Attack News: अमेरिका और ईरान के बीच रविवार को एक बार फिर झड़प देखने को मिली है. इसका सबसे बड़ा कारण ओमान के तट पर साइप्रस के झंडे वाले जहाज पर हमला था. इस हमले से अब भारत भड़क गया है. विदेश मंत्रालय ने रविवार को जारी बयान में कहा कि भारत GFS Galaxy जहाज पर हुए हमले की निंदा करता है. जानकारी दी गई कि जहाज पर 11 भारतीय नागरिक सवार थे. इसमें से 10 को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. उसकी तलाश के लिए रेसक्यू अभियान जारी है.

    भारत ने क्या कहा?

    विदेश मंत्रालय ने बताया कि ओमान में भारतीय दूतावास हालात पर लगातार नजर रखे हुए है. ओमान के अधिकारियों के साथ मिलकर 1 भारतीय को खोजने का रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. भारत ने बचाव अभियान में सहयोग के लिए ओमान सरकार का भी आभार जताया. भारत ने कहा कि होर्मुज में कॉमर्शियल जहाजों पर लगातार हो रहे हमले गंभीर चिंता का विषय हैं. ऐसे हमले न सिर्फ समुद्री व्यापार बल्कि पूरे क्षेत्र की शांति और स्थिरता के लिए खतरा पैदा करते हैं. इसलिए सभी पक्षों को तुरंत तनाव कम करने और बातचीत के जरिए समाधान निकालने की तरफ आगे बढ़ना चाहिए.

    जहाज को बीच समंदर में छोड़कर भागे

    हमले के बाद अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) और यूके की समुद्री सुरक्षा एजेंसी UKMTO एक्टिव हो गए. सेंटकॉम ने बताया कि ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने जोरदार तरीके से कंटेनर जहाज पर हमला किया था. इस हमले के बाद जहाज पर आग लग गई और इंजन रूम को भारी नुकसान हुआ. इसी कारण इस जहाज को आगे नहीं चलाया जा सकता था. UKMTO ने बताया कि सभी सदस्य लाइफबोट में सवार हो गए और जहाज को बीच समंदर में छोड़ दिया.

    अमेरिकी सेना ने रविवार को कहा कि उसने ईरान के करीब 140 ठिकानों पर हवाई हमले किए. अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने कहा कि निशाना बनाए गए ठिकानों में मिसाइल और ड्रोन प्रक्षेपण स्थल, गोला-बारूद के भंडार, संचार उपकरण और अन्य केंद्र शामिल थे. सेंटकॉम ने कहा कि इन हमलों का उद्देश्य ‘होर्मुज जलडमरूमध्य से बिना रुकावट गुजरने वाले असैन्य नाविकों और वाणिज्यिक जहाजों पर हमला करने की ईरान की क्षमता को कमजोर करना’ है. इसके जवाब में ईरान ने रविवार सुबह बहरीन, कतर और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को निशाना बनाकर हमले किए

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अमरीकी हमलों से दहल उठा ईरान, US ने 140 सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

    July 12, 2026

    ‘न्यूजीलैंड में 25 साल पहले गिफ्ट में मिला मफलर आज भी मेरे पास’ : पीएम मोदी

    July 11, 2026

    हिंद महासागर में बढ़ेगी ताकत, INS महेंद्रगिरि आज नौसेना में होगा शामिल, जाने क्या है इसकी खासियत?

    July 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.