नारायणपुर । जिले की दो आदिवासी बेटियां- मोनिका कुमेटी और गीतिका उसेंडी का चयन अंडर-15 महिला राज्य स्तरीय स्किल और ट्रेनिंग कैम्प के लिए हुआ है। यह कैम्प वर्तमान में राजधानी रायपुर में आयोजित किया जा रहा है।
इस ट्रेनिंग कैम्प के उपरांत चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ राज्य अंडर-15 महिला टीम के लिए अंतिम रूप से चयनित किया जाएगा।
लगातार दूसरे वर्ष हुआ मोनिका का चयन
खास बात यह है कि मोनिका कुमेटी इससे पहले पिछले वर्ष भी छत्तीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन की अंडर-15 टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उनका लगातार चयन यह दर्शाता है कि वे न केवल प्रतिभाशाली हैं, बल्कि मैदान पर मेहनत और अनुशासन के साथ प्रदर्शन भी कर रही हैं।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग, नारायणपुर और जिला क्रिकेट संघ ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विभाग ने यह भी कहा कि मोनिका और गीतिका की सफलता से जिले की अन्य बेटियों को भी क्रिकेट में भागीदारी के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
जहां एक ओर बस्तर को अक्सर संघर्ष, माओवाद और पिछड़ेपन से जोड़ा जाता रहा है, वहीं अब अबुझमाड़ जैसे सुदूर क्षेत्रों की बेटियाँ खेल जैसे क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। यह बदलाव बताता है कि नारायणपुर जैसे आदिवासी बहुल जिले में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत है तो बस उचित मार्गदर्शन और अवसर की।
Trending
- ममता को बायो में Ex-CM मंजूर नहीं, शुभेंदु अधिकारी के सीएम बनते ही दिया नया परिचय
- रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति
- सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम
- सायंतन बनर्जी जन्म से नेत्रहीन,लेकिन उन्होंने हौसले से बड़ी मिसाल कायम की आज वह शिक्षक, RJऔर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कर रहे काम…
- आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं
- बड़ा अपडेट:तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, VCK के समर्थन से मिला बहुमत
- शुभेन्दु अधिकारी के पीए के कत्ल की गुत्थी सुलझाने गुजरात से बुलाई गई जांच टीम
- भोपाल के 90 डिग्री ब्रिज केस के सस्पेंड किए सभी 7 इंजीनियर बहाल

