Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय धनोरा में आयोजित भगवान सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में हुए शामिल
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़-नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि
    • घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, किसानों के लिए धान बेचना हुआ आसान
    • महादेवघाट का ऐतिहासिक पुन्नी मेला : आस्था और लोक संस्कृति का संगम
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने धनोरा में दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
    • अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सरगुजा के रामगढ़ में आकार ले रहा भव्य श्रीराम मंदिर, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़-चट्टानों, वनभूमि और मौसम की चुनौतियों के बीच तैयार हुआ केशकाल का 132 केवी उपकेंद्र, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण
    • ट्रक से जा भिड़ी तेज रफ्तार कार, हादसे में महिलाओं-बच्चों सहित 5 की मौत…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, November 23
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»अमेरिका के सिएटल-टकोमा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 2 लोग गिरफ्तार चिल्लाती रह गई माँ…
    अंतर्राष्ट्रीय

    अमेरिका के सिएटल-टकोमा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 2 लोग गिरफ्तार चिल्लाती रह गई माँ…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अमेरिका के सिएटल-टकोमा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसने यात्रियों को हिलाकर रख दिया. लॉस एंजिल्स जाने वाली फ्लाइट की बोर्डिंग के दौरान मास्क पहने इमिग्रेशन अफसरों ने भीड़ भरे जेट ब्रिज पर दो लोगों को हिरासत में ले लिया, इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अफसर एक शख्स को जमीन पर घसीटते दिख रहे हैं. वहीं एक महिला चीख-चीख कर कह रही है कि उसकी बेटी को ले जाया जा रहा है और उसके पास वर्क परमिट है. इस घटना की वजह से फ्लाइट में भी देरी हुई है.

    क्या है अमेरिका का यह मामला

    दरअसल, अमेरिकी इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) की तरफ से बताया गया कि यह एक एक टारगेटेड ऑपरेशन था, जहां अफसरों ने मेक्सिको के नागरिक रिकार्डो लारोंडो मेंडोजा को गिरफ्तार करने के लिए यह पूरी कार्रवाई की थी, जिस पर वीजा से ज्यादा समय तक अमेरिका में रुकने का आरोप था. आईसीई के मुताबिक जब यह कार्रवाई की जा रही थी, तभी एक दूसरी यात्री सोफिया हर्नांडेज मेजिया ने अफसरों पर गर्म कॉफी फेंक दी. आईसीई का दावा है कि सोफिया भी मेक्सिको की नागरिक हैं और उन्होंने भी वीजा ओवरस्टे किया है, अब उन पर फेडरल अफसर पर हमला करने का केस भी चल सकता है.

    बता दें कि अलास्का एयरलाइंस की फ्लाइट 1306 सुबह 8 बजकर 10 मिनट पर रवाना होनी थी, लेकिन एयरपोर्ट पर हुई इस कार्रवाई की वजह से फ्लाइट देर हो गई. थैंक्सगिविंग हॉलिडे से पहले यह अमेरिका में सबसे व्यस्त ट्रैवल वीकेंड में से एक था.

    एयरलाइन ने सूचना नहीं होने की बात कही 

    अलास्का एयरलाइंस ने इस पूरे मामले में कहा कि आईसीई अफसरों ने इस कार्रवाई के बारे में पहले से कोई सूचना नहीं दी थी. एयरलाइन ने अपने बयान में कहा गया हम अलास्का फ्लाइट 1306 की बोर्डिंग के दौरान आज सुबह हुई कानून प्रवर्तन कार्रवाई से चिंतित हैं, हम समझते हैं कि यह घटना प्रभावित कर्मचारियों और यात्रियों के लिए कितनी परेशान करने वाली रही है.  एयरलाइन ने कहा कि वह हर यात्री के साथ सम्मान और गरिमा के साथ व्यवहार करने के लिए प्रतिबद्ध है. एयरलाइन ने यह भी बताया कि वह पोर्ट ऑफ सिएटल के साथ मिलकर जांच कर रही है कि क्या प्रोटोकॉल का पालन हुआ और उसने अपनी चिंता सीधे संबंधित अधिकारियों तक पहुंचा दी है.

    वाशिंगटन के गवर्नर बॉब फर्ग्यूसन ने इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की है. उन्होंने शनिवार दोपहर लेबर लीडर्स और स्थानीय नेताओं के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आईसीई के तरीके बेहद अ-अमेरिकी हैं और एजेंसी को खत्म कर देना चाहिए. गवर्नर ने यह भी कहा कि वह जांच कर रहे हैं कि आईसीई एजेंट जेट ब्रिज तक कैसे पहुंचे. उनका मानना है कि अफसरों ने मार्च में हस्ताक्षर किए गए उस राज्य कानून का उल्लंघन किया है, जिसमें कानून प्रवर्तन अधिकारियों के चेहरे ढकने पर रोक लगाई गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    यमन के होदेइदाह में टेलीकम्युनिकेशन बिल्डिंग पर भीषण हवाई हमला, 4 की मौत और 18 घायल

    November 23, 2026

    शेख हसीना को रोकने के लिए बांग्लादेश ने बढ़ाई सख्ती, बॉर्डर पर पहुंचे अवामी लीग नेता, किस रास्ते से होगी वापसी?

    November 23, 2026

    भारत की ग्रोथ की तारीफ, ईरान पर सख्त रुख, मिड टर्म इलेक्शन में हार के बाद ट्रंप की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस

    November 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.