बलरामपुर 19 नवम्बर 2024। किसानों से धान की खरीदी की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इसके साथ ही कोचिये भी अपने अवैध धान को खपाने के लिए सक्रिय हो चुके हैं। जिला प्रशासन के द्वारा जिले में धान के अवैध परिवहन एवं संग्रहण पर कड़ी नजर रखते हुए लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी कड़ी में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रामानुजगंज श्री देवेन्द्र प्रधान के मार्गदर्शन में राजस्व व पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में तहसीलदार रामानुजगंज के द्वारा 01 टेम्पो अवैध धान जब्त किया गया है। तहसीलदार ने बताया कि टेम्पो चालक सुनील के द्वारा ग्राम भवरी (झारखण्ड) टेम्पो जेएच-03 जेड 3744 में 21 बोरी अवैध धान भरकर लाया जा रहा था, जिसे रामानुजगंज बेरियर में रोक कर जांच किया गया। जांच में वैध दस्तावेज नहीं होने तथा चालक द्वारा संतोषप्रद जवाब नहीं देने पर वाहन सहित जब्त कर संबंधित थाने को सुपुर्द किया गया है।
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल
