Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गरीबों के नाम पर फर्जी कंपनियां और करोड़ों का खेल: कानपुर में 3200 करोड़ के महाघोटाले का मास्टरमाइंड को दबोचा
    • कर्नाटक के इस नाई का स्पेशल कस्टमर है एक बंदर
    • निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली दो लाश से ग्रेटर नोएडा इलाके में फैली सनसनी…
    • शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस का कहर, सम्राट सरकार पर भड़के मोदी के हनुमान चिराग पासवान
    • अमित शाह ने किया सुवेंदु अधिकारी के नाम का एलान, बंगाल को मिला नया सीएम, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ
    • कोर्ट परिसर में डॉक्टर के परिजनों से मारपीट, डॉक्टरों का विरोध, हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं
    • पानीपत में घर की छत गिरने से बच्चे की मौत
    • कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»बीजापुर में 26 लाख के इनामी 22 हार्डकोर नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
    छत्तीसगढ़

    बीजापुर में 26 लाख के इनामी 22 हार्डकोर नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaApril 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    नक्सलियों
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बीजापुर। छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास एवं आत्मसमर्पण नीति और ‘नियद नेल्ला नार’ योजना से प्रेरित होकर कुल 22 नक्सलियों ने 8 अप्रैल को बीजापुर में आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण करने वालों में पीएलजीए बटालियन नंबर-1, टीएससी (तेलंगाना स्टेट कमेटी) की सीआरसी कंपनी नंबर-2, एसीएम, मिलिशिया डिप्टी कमांडर, मिलिशिया प्लाटून सदस्य, केएमएस और सीएनएम सदस्य जैसे विभिन्न जिम्मेदार पदों पर रहे हार्डकोर नक्सली शामिल हैं।

    इन सभी ने डीआईजी सीआरपीएफ बीजापुर देवेंद्र सिंह नेगी और पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इन नक्सलियों पर कुल 26 लाख रुपये तक का इनाम घोषित था।

    आत्मसमर्पण के प्रमुख कारण
    जिले में हो रहे तीव्र विकास कार्य, तेजी से बनती सड़कें और ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचती सुविधाएं नक्सलियों के आत्मसमर्पण के प्रमुख कारण बने। संगठन के विचारों से युवाओं का मोहभंग हो रहा है, वहीं संगठन के भीतर बढ़ते आंतरिक मतभेद भी उनके निर्णय में अहम रहे।
    छत्तीसगढ़ सरकार की नई पुनर्वास नीति ने कई नक्सलियों को संगठन के अंदर होने वाले शोषण और कठोर व्यवहार से बाहर निकलने की आशा दी है। इसके साथ ही, सुरक्षा बलों द्वारा अंदरूनी इलाकों में स्थापित किए गए कैंप और चलाए जा रहे आक्रामक अभियान भी नक्सलियों को आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

    आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के नाम और पद

    1. कमली हेमला उर्फ सोमे – पीएलजीए बटालियन नंबर 1 का सदस्य (इनाम ₹8 लाख)
    2. मुया माड़वी उर्फ राजेश – टीएससी की सीआरसी कंपनी नंबर 2 का पार्टी सदस्य (इनाम ₹8 लाख)
    3. सोनू ताती – पश्चिम बस्तर डिवीजन प्रेस टीम कमांडर (एसीएम) (इनाम ₹5 लाख)
    4. महेश पुनेम – पीएलजीए प्लाटून नंबर 13 का सदस्य (इनाम ₹5 लाख)
    5. बुधराम ताती उर्फ सुद्दू – मिलिशिया कंपनी डिप्टी कमांडर
    6. सन्नू हेमला – मिलिशिया कंपनी सदस्य
    7. सोमलू मड़कम उर्फ पटेल – कृषि शाखा अध्यक्ष
    8. हुंगा कुहराम उर्फ वड्डे – जन संपर्क शाखा अध्यक्ष
    9. देवा माड़वी उर्फ बुड़ता – कृषि शाखा अध्यक्ष
    10. हुंगा कट्टम उर्फ बैदी – मिलिशिया प्लाटून बी सेक्शन कमांडर
    11. पोज्जा बाड़से उर्फ जोगा – मिलिशिया प्लाटून सदस्य
    12. नंदा मड़कम – मिलिशिया प्लाटून सदस्य
    13. हुंगी कुंजाम – मिलिशिया प्लाटून सदस्य
    14. हड़मा पोड़ियम उर्फ उरपा – मिलिशिया प्लाटून सदस्य
    15. विज्जो कुंजाम – केएएमएस सदस्य
    16. नरसी कट्टम – केएएमएस उपाध्यक्ष
    17. मोती सोढ़ी – केएएमएस सदस्य
    18. विज्जा उईका – सीएनएम सदस्य
    19. कोसा पोड़ियम उर्फ लमड़ी कोसा – केएएमएस सदस्य
    20. विजय मड़कम उर्फ विज्जा – सेल और संस्कृति शाखा सदस्य
    21. बोदी कारम उर्फ करवे – केएएमएस सदस्य
    22. कोसा मड़कम – सेल और संस्कृति शाखा सदस्य

    ये सभी अब समाज की मुख्यधारा में लौटने और सामान्य जीवन जीने के लिए तैयार हैं, जो शासन की पुनर्वास नीति की सफलता को दर्शाता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल

    May 8, 2026

    बिजली सप्लाई को बेहतर बनाने नई तकनीकों का करें उपयोग-अधिकारी से लाइनमेन तक हों एआई तकनीक से लैस

    May 8, 2026

    अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 10 मई को; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि

    May 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.