रायगढ़ जिला छत्तीसगढ़ का पहला ऐसा जिला बन गया है जहां ग्राम पंचायतों में टैक्स और शुल्क का भुगतान पूरी तरह से डिजिटल माध्यम, खासकर यूपीआई के जरिए किया जा रहा है। प्रॉपर्टी टैक्स, बाजार शुल्क, जलकर और स्वच्छता कर जैसे भुगतान अब ग्रामीण अपने मोबाइल से आसानी से कर पा रहे हैं। जिले की सभी 549 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों और सार्वजनिक जगहों पर यूपीआई क्यूआर कोड लगाए गए हैं, जिससे ग्रामीण घर बैठे ही टैक्स भर सकते हैं। इस डिजिटल पहल ने न केवल पारदर्शिता को बढ़ावा दिया है, बल्कि पंचायतों की आमदनी में भी जबरदस्त इजाफा…
Author: Chhattisgarh Rajya
जगदलपुर: देश में माओवादी आंदोलन अब धीरे-धीरे कमजोर होता दिखाई दे रहा है। सरकार और प्रशासन के लगातार प्रयासों के साथ-साथ अब समाज में भी जागरूकता का प्रसार हो रहा है। लोग शिक्षा और विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं और माओवादी विचारधारा की सच्चाई को समझते हुए इससे बाहर आने की कोशिश कर रहे हैं। इसी दिशा में एक भावुक पहल की है एक बीटेक छात्रा ने, जिसने अपने माओवादी नेता दादा से हिंसा छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने की अपील की है। माओवादी संगठन के शीर्ष नेता थिप्पिरी तिरुपति उर्फ देवजी को उनकी भाई की पोती…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को रोकने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। खासकर बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए पुलिस और परिवहन विभाग को तेज रफ्तार वाहनों की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। अब यात्री बसों और मालवाहक ट्रकों की गति पर इंटरसेप्टर वाहनों के माध्यम से नजर रखी जाएगी। हादसों में हर दिन 22 मौतेंप्रदेश में सड़क दुर्घटनाएं चिंताजनक स्तर पर पहुंच गई हैं। अप्रैल 2024 में हुई 5,322 सड़क दुर्घटनाओं में 2,591 लोगों की मौत हुई, जबकि 4,825 लोग घायल हुए। अप्रैल 2025 की तुलना में हादसों की…
रायपुर: राज्य सरकार ने स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने और शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पहले चरण में 5,000 शिक्षकों की भर्ती करने का निर्णय लिया है। यह भर्ती प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से की जाएगी, जिसके लिए विभागीय स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इससे पहले राज्य सरकार ने स्कूलों और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण (Rationalization) की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। युक्तियुक्तकरण पूरा होने के बाद रिक्त पदों का आकलन कर नई भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह कदम राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता और पहुंच को बेहतर बनाने के…
बिलासपुर: सरकारी मुआवजा हासिल करने के लिए परिजन किस हद तक जा सकते हैं, इसका चौंकाने वाला मामला बिलासपुर में सामने आया है। यहां एक मृतक के परिवार ने सामान्य बीमारी से हुई मौत को सांप के काटने की घटना बताकर तीन लाख रुपये का मुआवजा हासिल किया। मामले का खुलासा होने पर बिल्हा पुलिस ने दोबारा जांच शुरू की और शनिवार को कब्र से शव निकालकर दोबारा पोस्टमार्टम कराया। पोड़ी गांव का मामला, झूठी कहानी से मिला मुआवजाबिल्हा थाना क्षेत्र के पोड़ी गांव निवासी शिवकुमार घृतलहरे (36) की मौत को लेकर यह कार्रवाई की गई है। शुरुआत में परिजनों…
रायपुर: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2000 करोड़ रुपये के शराब घोटाले की जांच में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। घोटाले के प्रमुख आरोपियों में से एक शराब कारोबारी विजय भाटिया को ACB ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को फ्लाइट के जरिए रायपुर लाया जा रहा है, जहां उससे पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली से गिरफ्तारी, रायपुर में पूछताछ की तैयारीरविवार सुबह ACB की टीम ने दिल्ली में विजय भाटिया के ठिकाने पर दबिश दी और उसे हिरासत में लिया। गिरफ्तारी के तुरंत बाद आरोपी को रायपुर एयरलिफ्ट…
भिलाई: देश और प्रदेश में ऑनलाइन स्कैम के मामले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। डिजिटल ठग लगातार नए-नए तरीकों से लोगों को ठगने के तरीके खोज रहे हैं। ये ठग खासतौर पर उन लोगों को निशाना बना रहे हैं, जिन्हें इंटरनेट और टेक्नोलॉजी की अधिक जानकारी नहीं होती। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के भिलाई से सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग को “डिजिटल अरेस्ट” में रखकर करीब 55 लाख रुपये की ठगी की गई। एक महीने तक वीडियो कॉल पर रखा कंट्रोल मेंमिली जानकारी के अनुसार, ठगों ने खुद को फर्जी CBI अधिकारी बताकर एक बुजुर्ग को वीडियो कॉल…
दुर्ग, छत्तीसगढ़: जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास के आरोप में पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें पांच महिलाएं भी शामिल हैं। आरोपियों के नाम मधु टांडी, राजेश पटेल, रिबैरो विलियम्स, ममता दीक्षित, शुभम दीप, उसकी मां सपन दीप, बिनी टांडी, नीता बघेल और उसकी बेटी देवंती बघेल हैं। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ताओं ने बताया कि गुरुवार रात करीब 10:15 बजे इन सभी आरोपियों ने राजेश पटेल के घर पहुंचकर ईसाई धर्म से संबंधित प्रार्थना और कीर्तन शुरू किया। इस दौरान उन्होंने हिंदू देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक बातें कही और राजेश व…
रायपुर: छत्तीसगढ़ के चर्चित कोयला लेवी और डीएमएफ घोटाला मामले में फंसे छह आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया है। ये रिहाई शनिवार, 31 मई को होगी। इन आरोपियों में पूर्व आईएएस अधिकारी रानू साहू और पूर्व मुख्यमंत्री की करीबी मानी जाने वाली सौम्या चौरसिया भी शामिल हैं। शुक्रवार को ही इनकी रिहाई होनी थी, लेकिन रायपुर जेल में आदेश देर से पहुंचने के कारण उन्हें एक और दिन इंतजार करना पड़ा। सुप्रीम कोर्ट से राहत, लेकिन शर्तों के साथ जमानत सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस दीपांकर दत्ता…
रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बहादुरी और वीरता का परिचय देने वाले 295 पुलिसकर्मियों को क्रम से पूर्व पदोन्नति दी है। यह जानकारी अधिकारियों ने शुक्रवार को दी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने नक्सल विरोधी अभियान में सक्रिय इन जवानों को सम्मानित करते हुए पदोन्नति का आदेश जारी किया, जिसे पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अरुण देव गौतम ने अधिसूचित किया। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सोशल मीडिया पर पदोन्नति आदेश की तस्वीर साझा करते हुए इन 295 पुलिसकर्मियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित इलाकों में देश के संविधान और लोकतंत्र की…
