Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नन्हे दिल को मिली नई धड़कन,’चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
    • सेवा_संकल्प_अभियान”
    • 100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम
    • गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान  हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…
    • पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
    • ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
    • हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
    • सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, September 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»कोरबा»24 हजार 986 उपभोक्ताओं ने कराया पंजीयन,मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना ने बदली आम उपभोक्ताओं की ज़िंदगी
    कोरबा

    24 हजार 986 उपभोक्ताओं ने कराया पंजीयन,मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना ने बदली आम उपभोक्ताओं की ज़िंदगी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा – छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की पहल पर लागू की गई मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना 2026 कोरबा जिले में आशा की किरण बनकर उभरी है। वर्षों से लंबित बिजली बिलों का बोझ ढो रहे उपभोक्ताओं के लिए यह योजना आर्थिक राहत के साथ-साथ मानसिक सुकून भी प्रदान कर रही है। इस योजना का सबसे प्रभावशाली असर तीन आम परिवारों-रूपा बाई, कुमार साय और संतोष यादव के जीवन में साफ दिखाई देता है।

    कोरबा जिले के दीपका वितरण केंद्र की बीपीएल उपभोक्ता रूपा बाई पर ₹62,906 का बकाया था, जो उनके लिए लगातार बढ़ती चिंता का विषय बन चुका था। समाधान योजना ने उनके जीवन में नए सवेरे की तरह प्रवेश किया। योजना के अंतर्गत उन्हें ₹32,200 की बड़ी छूट मिली। बाकी ₹35,706 का भुगतान कर उन्होंने वर्षों का बकाया समाप्त कर लिया। अब वे निश्चिंत हैं और नियमित भुगतान के लिए प्रेरित भी।

    नकटीखार, भैसमा क्षेत्र के घरेलू उपभोक्ता कुमार साय की स्थिति भी कुछ ऐसी ही थी। ₹1,01,315 का बकाया उनके परिवार के लिए भारी चुनौती बन चुका था। समाधान योजना के तहत उन्हें ₹40,265 की राहत मिली। उन्होंने शेष ₹61,049 का भुगतान कर अपना बिजली कनेक्शन नियमित कराया। वे बताते हैं कि यदि यह योजना न आती, तो बकाया चुकाना लगभग असंभव था।

    छुरी निवासी संतोष यादव भी इस योजना के एक महत्वपूर्ण लाभार्थी हैं। उन पर ₹10,413 का बकाया था। पंजीयन के बाद उन्हें योजना के प्रावधानों के अनुसार शत-प्रतिशत छूट प्राप्त हुई और उनका पूरा बकाया समाप्त हो गया। उनके अनुसार, यह योजना सामान्य परिवारों को वास्तविक सहायता पहुंचाने का उत्कृष्ट उदाहरण है।

    इन तीनों उदाहरणों से स्पष्ट होता है कि मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना केवल आंकड़ों की सफलता नहीं है, बल्कि यह आम लोगों की जिंदगी में वास्तविक बदलाव ला रही है। योजना की सफलता का दायरा भी व्यापक है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के ओ एंड एम डिवीजन कोरबा में 24,986 उपभोक्ताओं ने पंजीयन कराया। इन पर कुल ₹62.66 करोड़ का बकाया था, जिसमें से ₹36.63 करोड़ की छूट प्रदान की गई। अब तक ₹2.71 करोड़ की राशि जमा हो चुकी है, जिससे विभाग को भी राजस्व संग्रह में मजबूती मिली है और उपभोक्ताओं में विश्वास बढ़ा है।

    विभाग द्वारा बिलासपुर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जहां ऑन-द-स्पॉट पंजीयन कर उपभोक्ताओं को तत्काल राहत दी जा रही है। बीपीएल, घरेलू तथा कृषि श्रेणी के निम्नदाब उपभोक्ताओं को अधिभार में शत-प्रतिशत और मूल राशि में भी निर्धारित प्रतिशत छूट का लाभ मिल रहा है।

    मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना निश्चित रूप से उन हजारों उपभोक्ताओं के लिए उम्मीद की नई राह बन रही है, जो वर्षों से बकाया बिलों के बोझ तले दबे थे। रूपा बाई, कुमार साय और संतोष यादव की यह यात्रा बताती है कि यह योजना न केवल राहत देती है, बल्कि जीवन में सकारात्मक बदलाव भी लाती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    नन्हे दिल को मिली नई धड़कन,’चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन

    September 19, 2026

    बस्तर सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शहीदों की याद में 1986 स्थानों पर जलाए गए दीये

    September 19, 2026

    विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, निवेश के लिए है असीम संभावनाएं – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    September 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.