Bihar News: बिहार में गया जी जिले के बोधगया में प्रशिक्षण सत्र के दौरान बिहार सैन्य पुलिस (BMP) के 27 वर्षीय एक जवान की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मृतक की पहचान खगड़िया निवासी निकेश कुमार के रूप में हुई है।
बोधगया थाने के प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे उस समय हुई, जब निकेश कुमार बोधगया स्थित बीएमपी शिविर में प्रशिक्षण ले रहे थे। अधिकारियों के अनुसार, प्रशिक्षण के दौरान जवान अचानक जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया। साथी जवान उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। कुमार ने कहा, ”प्रथम दृष्टया यह हृदयाघात का मामला प्रतीत होता है।” उन्होंने कहा कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। बीएमपी-3 के कमांडेंट उपेंद्र प्रसाद ने घटना पर शोक व्यक्त किया और कहा कि निकेश कुमार के पहले से किसी बीमारी से पीड़ित होने की कोई जानकारी नहीं थी।
Trending
- कुदरत का कहर… पलक झपकते ही बह गया बेली ब्रिज, वाहन समेत BRO ड्राइवर लापता
- वनमंत्री केदार कश्यप ने किसानों को दिया हरेली का उपहार; औषधीय खेती के लिए 54.36 लाख की राशि वितरित
- जब आंगन में छलका पानी बदल गई जिंदगानी
- उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बहुउद्देशीय मिनी स्टेडियम और इनडोर हॉल का किया लोकार्पण
- ट्रेनिंग के दौरान 27 साल के जवान दौड़ते-दौड़ते जमीन पर गिरा, मौत
- Jammu Kashmir में 4 संदिग्ध, सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
- 50 हजार की रिश्वत लेते PWD विभाग के प्रभारी मुख्य अभियंता को लोकायुक्त ने पकड़ा
- फरीदाबाद में सुबह-सुबह आवारा पशु से टकराई स्कूटी ; युवक की मौत…

