Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस करते नजर आए IPS असित यादव ,डीआईजी पद पर पदोन्नति… 
    • बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट
    • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
    • माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
    • एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज,लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
    • सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में दिखी बदलाव की कहानी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»रातोंरात अरबपति बना 29 साल का अनिल कुमार बोला, UAE लॉटरी में जीता 240 करोड़ का जैकपॉट
    अंतर्राष्ट्रीय

    रातोंरात अरबपति बना 29 साल का अनिल कुमार बोला, UAE लॉटरी में जीता 240 करोड़ का जैकपॉट

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    29 साल के अनिल कुमार के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. वह रातोंरात अरबपतियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. दरअसल, अबूधाबी में रहने वाले 29 साल के अनिल कुमार बोला ने यूएई लॉटरी में DH 100 मिलियन (240 करोड़ रुपये से ज्यादा) का जैकपॉट जीता है. खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक- 18 अक्टूबर को आयोजित 23 वें लकी डे ड्रॉ #251018 में यह शानदार इनाम जीता. अब इसके साथ ही यूएई में अनिल भी नए अरबपति बन गए हैं. जब उनसे पूछा गया कि वे इतनी बड़ी रकम को कैसे खर्च करेंगे तो उन्होंने कहा कि मैं इस पर सोच ही रहा हूं कि इसे सही जगह इंवेस्ट करूं और सही तरीके से खर्च करूं.बेशक इस जैकपॉट को जीतने के बाद मुझे महसूस हो रहा है कि मेरे पास पैसा है. अब मैं अपनी सोच के हिसाब से काम करना चाहता हूं. मैं कुछ बड़ा करना चाहता हूं.

    अनिल ने आगे कहा कि वह एक सुपरकार खरीदना चाहते हैं. साथ ही इस पल का जश्न किसी शानदार रिसॉर्ट या 7 स्टार होटल में मनाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि मैं अपने परिवार को यूएई ले जाना चाहता हूं और उनके साथ रहकर पूरी जिंदगी का आनंद लेना चाहता हूं. मेरे माता-पिता बहुत छोट-छोटे सपनों और पलों में खुश रहते हैं. मैं उनका हर सपना पूरा करना चाहता हूं.

    अनिल कुमार ने DH100 मिलियन का जैकपॉट जीतने के एक्सपीरिएंस को भी शेयर किया. उन्होंने कहा कि वे उस रात अकेले भाग्यशाली नहीं थे. इसी ड्रॉ में 10 प्रतिभागियों ने भी 100000 दिरहम (24 लाख रुपये) जीते. आयोजकों ने इसे यूएई लॉटरी के लिए माइलस्टॉन मॉमेंट बताया.  इसकी लॉन्चिंग से अब तक यूएई लॉटरी Dh100,000 के 200 से ज्यादा विजेता रहे हैं और 1 लाख से ज्यादा को कुल 147 मिलियन दिरहम (324 करोड़ से ज्यादा) के पुरस्कार वितरित किए गए हैं. यूएई लॉटरी के कमर्शियल गेमिंग निदेशक स्कॉट बर्टन ने अनिल कुमार को बधाई दी. बर्टन के मुताबिक- ये बड़ा ईनाम न केवल उनके पूरे जीवन को बदल देगा बल्कि लॉटरी के गेम में भी बड़ी उपलब्धि है.

     उन्हें कितना टैक्स देना होगा?

    यूएई में लॉटरी जीत पर कोई टैक्स नहीं लगता इसलिए विजेता को पूरे Dh100 मिलियन कर-मुक्त मिलते हैं. हालांकि भारत में लॉटरी पुरस्कारों पर 30% की दर से टैक्स लगता है. इसके बाद कर राशि पर 15% अधिभार (₹1करोड़ से अधिक की जीत पर) और कुल राशि पर 4% स्वास्थ्य एवं शिक्षा उपकर लगता है. इसका मतलब यह है कि यदि कोई व्यक्ति भारत में 240 करोड़ रुपये जीतता है तो उसे कुल 86 करोड़ रुपये से अधिक कर चुकाना होगा और कटौती के बाद लगभग 154 करोड़ रुपये घर ले जाना होगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट

    May 5, 2026

    होर्मुज में संघर्ष… अमेरिका ने ईरान की 6 नावों को उड़ाने का किया दावा

    May 5, 2026

    भीषण सड़क हादसा: अपहरण मामले की दबिश में गई टीम की सड़क हादसे में 5 जवानों की मौत…

    May 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.