नई दिल्ली। नए साल की शुरुआत के साथ ही देशभर में मौसम ने करवट ली है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कैसा है आज का मौसम। साथ ही यह भी बताएंगे कि कल का मौसम कैसा रहेगा। इस समय देश के 3 राज्यों- जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी हो रही है। इन तीनों राज्यों में सड़के-हाईवे बंद हैं। हजारों टूरिस्ट फंसे हुए हैं।
मैदानी इलाकों की बात करें तो 5 राज्यों, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, देश के 10 राज्यों, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड और त्रिपुरा में घने कोहरे का अलर्ट है।
हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है। कल्पा, कुफरी, और मुरंग जैसे स्थानों में 10 सेमी से ज्यादा बर्फ गिर चुकी है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक कम हो गया है। बर्फबारी के कारण सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है और यातायात प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक बर्फबारी और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।
उत्तराखंड में पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है। मसूरी और नैनीताल जैसे पर्यटक स्थलों पर तापमान शून्य से नीचे चला गया है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में और बर्फबारी होने का अनुमान लगाया है। मैदानी इलाकों में शीतलहर का असर देखा जा रहा है। ने स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।
जम्मू-कश्मीर में बीते 24 घंटों के दौरान भारी बर्फबारी और शीतलहर ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कश्मीर घाटी में गुलमर्ग और पहलगाम जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में शीतलहर तेज हो गया है। गुलमर्ग में बीते दिन तापमान -8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पहलगाम में -6.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मैदानी इलाकों में भी पारा सामान्य से नीचे है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में और बर्फबारी हो सकती है। घाटी के निचले इलाकों में हल्की बारिश के भी आसार हैं। शीतलहर का असर अगले सप्ताह तक जारी रहने की संभावना है।
Trending
- नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री
- अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराया मजदूरों से भरा ऑटो, 2 लोगों की मौत, 5 घायल
- डीके शिवकुमार ने नाराज कांग्रेस विधायकों से की अपील
- जन्म और मृत्य प्रमाणपत्र से जुड़ा बिल राज्यसभा में पास
- सफलता की कहानी-सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, बड़े बचेली के दंपतियों को मिला योजनाओं का लाभ
- वायरस से हाहाकार, 22 मौतें, 35 से ज्यादा बच्चे भर्ती, राजकोट, गांधीनगर और सूरत समेत चांदीपुरा प्रभावित
- इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण
- पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर नहीं आ सका आसाराम बापू, क्या अड़चने आ रही

