मुख्य समाचार

वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में दंपती समेत 3 की मौत, मचा कोहराम

उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक बड़ी ही दुखद घटना सामने आई है। जहां मंगलवार देर रात को वंदे भारत एक्सप्रेस ने दंपती समेत बच्ची को कुचल डाला। घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हुई है। बताया गया कि रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ है।  

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना झारखंड के पाकुड़ में हुई है। जहां मंगलवार रात को नवीनगर स्टेशन के पास वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से पति-पत्नी और उनकी मासूम बेटी की मौत हुई है। परिवार रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। घटना इतनी भयानक थी कि तीन लोगों की मौके पर जान चली गई। सूचना पर पहुंची रेल पुलिस जीआरपी ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतकों की पहचान राजा पाड़ा के चंदन सरदार (35), उनकी पत्नी रिम्पा (25) और बेटी अर्पिता के रूप में हुई है।

Related Articles

Back to top button