Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: नगरीय प्रशासन विभाग ने 66 अभियंताओं के किए तबादले, देखें पूरी सूची
    • “ये मेरे पिता और दादी की गलती है”, फांसी के फंदे पर लटका मिला 20 वर्षीय VFX डिजाइनर का शव, दीवार पर लिखा मिला सुसाइड नोट
    • शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत
    • रायपुर के पं. जेएनएम मेडिकल कॉलेज में 20 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं, कुल संख्या हुई 250
    • भोरमदेव में इको-टूरिज्म को मिली नई पहचान, उप मुख्यमंत्री ने वन महोत्सव और 6 किमी लंबे इको ट्रेल का किया शुभारंभ
    • आदित्य कुमार चंद्राकर बने अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के युवा संगठन के व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक
    • मुंबई में डिप्टी सीएम पवन कल्याण के दाएं कंधे की सर्जरी, 2016 में लगी चोट से दर्द में थे
    • मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु की थलपति विजय की छोड़ी सीट समेत 5 विधानसभा सीटों के उपचुनाव पर लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, July 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»अबूझमाड़ एनकाउंटर में एक करोड़ के इनामी बसव राजू समेत 30 माओवादी ढेर, एक जवान शहीद
    छत्तीसगढ़

    अबूझमाड़ एनकाउंटर में एक करोड़ के इनामी बसव राजू समेत 30 माओवादी ढेर, एक जवान शहीद

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMay 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    जवान शहीद
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ इलाके में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) जवानों और माओवादियों के बीच जारी एक बड़े अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। अबूझमाड़ के जाटलूर इलाके में हुई मुठभेड़ में अब तक 30 माओवादी मारे गए हैं, जिनमें एक करोड़ रुपये के इनामी शीर्ष माओवादी नेता बसव राजू भी शामिल हैं। खबर है कि कई अन्य बड़े माओवादी नेताओं के भी मारे जाने की संभावना है, इसलिए मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। राज्य के उप मुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने इस सफलता की पुष्टि करते हुए बताया कि इस ऑपरेशन में एक जवान शहीद और एक अन्य घायल हुआ है।

    यह मुठभेड़ नारायणपुर, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों के डीआरजी जवानों की संयुक्त टीम द्वारा माड़ के घने और दुर्गम जंगलों में बुधवार सुबह से चल रही थी। सुरक्षाबलों ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बड़े माओवादी नेताओं को घेर लिया था। यह अभियान माओवादी विरोधी अभियानों के लिए एक मील का पत्थर साबित हो रहा है। अबूझमाड़, जो माओवादियों का अभेद्य गढ़ माना जाता था, इस सफलता के बाद माओवादी गतिविधियों पर लगाम लगने और उनके नेटवर्क को बड़ा झटका पहुंचने की उम्मीद है।

    यह अभियान हाल में कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर 21 दिनों तक चले सबसे बड़े अभियान के बाद की दूसरी बड़ी सफलता है। उस अभियान में 31 माओवादियों को ढेर किया गया था। सुरक्षाबलों ने 214 माओवादी ठिकानों और बंकरों को नष्ट किया था और 450 से ज्यादा आईईडी बरामद किए थे। चुनौतीपूर्ण हालात में कोबरा और डीआरजी के 18 जवान घायल हुए थे, लेकिन उन्होंने अभियान को सफलतापूर्वक पूरा किया।

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ को 2026 तक माओवादी मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है। इसी लक्ष्य के तहत सुरक्षा बल लगातार सघन सर्चिंग ऑपरेशन चला रहे हैं, जिससे माओवादियों पर भारी दबाव बढ़ा है और कई ने आत्मसमर्पण भी किया है।

    माओवादियों की मौत का आंकड़ा:

    • 2025 में कुल मारे गए माओवादी: 174
    • 2024 में कुल मारे गए माओवादी: 239
    • पिछले 15 महीनों में कुल मारे गए माओवादी: 413

    2025 में हुई बड़ी मुठभेड़ों की जानकारी:

    • 21 अप्रैल से 11 मई तक कर्रेगुट्टा अभियान में 31 माओवादी मारे गए
    • 9 फरवरी को बीजापुर में 31 माओवादी मारे गए
    • 20 मार्च को बीजापुर में 26 माओवादी मारे गए
    • 29 मार्च को सुकमा में 17 माओवादी मारे गए
    • 16 जनवरी को बीजापुर में 18 माओवादी मारे गए
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: नगरीय प्रशासन विभाग ने 66 अभियंताओं के किए तबादले, देखें पूरी सूची

    July 11, 2026

    शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत

    July 11, 2026

    रायपुर के पं. जेएनएम मेडिकल कॉलेज में 20 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं, कुल संख्या हुई 250

    July 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.