Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : पीएम जनमन आवास योजना ने सरिता बैगा के जीवन में भरी खुशियों की नई रोशनी
    • चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री
    • “बंगाल की जनता अपना फैसला दे चुकी है”, संजय झा ने साधा ममता बनर्जी पर निशाना
    • सफलता की कहानी-गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की नई पहचान बना PHC चेरपाल
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 112 करोड़ से अधिक के कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन
    • डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी: राष्ट्र प्रथम का अमर संदेश
    • जामुन खाकर न करें गुठली को फेंकने की गलती, इन 5 बीमारियों में मददगार
    • भारत की सबसे अनोखी ट्रेन, 145 साल से लगातार ढो रही है नमक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, July 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»300 साल पुरानी अनोखी बावड़ी फिर हो गई ‘जिंदा’…दिखने में शिवलिंग जैसी
    मुख्य समाचार

    300 साल पुरानी अनोखी बावड़ी फिर हो गई ‘जिंदा’…दिखने में शिवलिंग जैसी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बेलगावी: इंसान चाहे तो कुछ भी कर सकता है। भारत समेत पूरी दुनिया में इसकी मिसालें दी जाती रही हैं। अब ऐसी ही एक और मिसाल बनी है कर्नाटक में। यहां बेलगावी जिले में 300 साल पुरानी एक बावड़ी को फिर से ‘जिंदा’ कर दिया गया है। लोगों ने समय के धूल में दबी इस बावड़ी में अपनी मेहनत से फिर रिचार्ज कर दिया है। यानी अब इसमें फिर से पानी आ चुका है, जो लोगों की प्यास बुझाएगा। इसका डिजाइन इतना अनोखा और खूबसूरत है कि यह ऊपर से देखने में शिवलिंग जैसी दिखती है।

    300 साल पुरानी सीढ़ीदार बावड़ी, जीवित की गई

    न्यूज एजेंसी पीटीआई के सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किए गए एक वीडियो में इस ऐतिहासिक बावड़ी को ठीक करने के बाद दिखाया गया है। एजेंसी के अनुसार, कर्नाटक के बेलगावी जिले में विरासत की एक शानदार चीज को फिर से ठीक किया गया है। 300 साल पुरानी एक बावड़ी यानी सीढ़ीदार कुआं, जो कचरे और मलबे के नीचे दब गई थी, उसे फिर से जीवित किया गया है।

    आदिलशाही वंश के दौर का बनी थी यह बावड़ी

    एजेंसी के अनुसार, माना जाता है कि 80 फीट गहरी इस बावड़ी को 15वीं और 17वीं सदी के बीच आदिल शाही वंश के दौरान बनाया गया था। बीजापुर की आदिलशाही वंश का दौर तब था, जब हिंदुस्तान में मुगलों का शासन हुआ करता था।

    किसने फिर से बावड़ी को जीवित किया

    अब बेलगावी की ‘प्यास फ़ाउंडेशन’ ने NSS वॉलंटियर्स और स्थानीय लोगों की मदद से इस बावड़ी को पूरी तरह से ठीक कर दिया है। इसमें पत्थर की 53 सीढ़ियां हैं और इसका डिजाइन इतना अनोखा है कि ऊपर से देखने पर यह शिवलिंग जैसी दिखती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पोते और पालतू कुत्ते को बचाने तेंदुए से भिड़ गई दादी, एक घंटे तक किया मुकाबला, गंभीर चोटें 

    July 5, 2026

    कभी गैंगस्टरों की सबसे चर्चित साथी राजस्थान की ‘लेडी डॉन’, आज जुड़वा बेटियों की मां!

    July 5, 2026

    हिंदू धर्म उदार, ईसाई नहीं है अमेरिकी महिला…थलपति विजय सरकार को मद्रास हाईकोर्ट की बड़ी नसीहत

    July 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.