छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रेमियों के लिए 3 दिसंबर का दिन खास होने वाला है। शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वन डे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। लंबे समय बाद अंतरराष्ट्रीय मैच की वापसी से शहर में उत्साह है, खासकर क्योंकि टीम इंडिया रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे बड़े नामों के साथ मैदान में उतरेगी।
इस उत्साह के बीच फैंस को बड़ा झटका लगा। शनिवार शाम 5 बजे जैसे ही ऑनलाइन टिकट बिक्री शुरू हुई, महज आधे घंटे में सभी टिकट खत्म हो गए। कई लोगों को टिकट खरीदने का मौका ही नहीं मिला।
तेजी से बिके टिकटों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई कि एक रेलवे टिकट दलाल ने ही 200 से ज्यादा टिकट खरीद लिए। सिल्वर स्टैंड से लेकर कॉरपोरेट बॉक्स तक के टिकट एक ही नेटवर्क द्वारा खरीदे जाने की बात सामने आ रही है, जिससे कालाबाजारी की आशंका और बढ़ गई है।
तीसरी बार बड़े स्तर पर टिकट ब्लैकिंग की शिकायत मिलने के बाद क्रिकेट प्रेमियों में नाराजगी है। कई लोग अब भी टिकट की तलाश में भटक रहे हैं, जबकि स्टेडियम में मैच को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं।
Trending
- सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर विष्णुदेव साय सरकार की त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा
- राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में
- कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
- भगवान लिंगराज के दर्शन कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
- सेवा की कहानी-सेवा सेतु के जरिए घर के पास ही राशन कार्ड में जुड़ा बच्चे का नाम
- अतिक्रमण मुक्त भूमि से गढ़ी जा रही नौनिहालों की नींव
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट
- MLC चुनाव: जनसुराज ने जारी की 5 उम्मीदवारों की सूची, 3 सीटों पर सस्पेंस बरकरार

