Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कॉलोनी में पिटबुल कुत्ते ने 6 महीने के मासूम और उसकी बुआ पर कर दिया हमला घायल बच्चे का रोहतक PGI में चल रहा इलाज…
    • छत्तीसगढ़: खेलते-खेलते तालाब पहुंचीं 3 मासूम सहेलियां, फिर हुआ दर्दनाक हादसा…
    • 17 वर्षीय लड़की से कथित गैंगरेप और हत्या का सनसनीखेज मामला खेत में पड़ी थी लाश, कुत्ते नोच रहे थे शरीर,3 नाबालिगों सहित 4 अरेस्ट…
    • प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज
    • मुंगेली में ‘सेवा संकल्प अभियान’: केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने पीएम आवास योजना के लाभार्थियों संग प्रज्वलित किया ‘आशीर्वाद का दीया’
    • BREAKING : CGPSC-2025 का इंटरव्यू स्थगित: 20 सितंबर से होने थे 265 पदों के लिए साक्षात्कार
    • लोकभवन में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
    • मुक्ताकाशी मंच में सजेगी काव्य की महफिल, नामचीन कविगण करेंगे रचनाओं का पाठ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»धर्म आस्था»हरतालिका तीज पर गणेश चतुर्थी समेत 4 अद्भुत संयोग, बनेंगे 3 शुभ योग भी
    धर्म आस्था

    हरतालिका तीज पर गणेश चतुर्थी समेत 4 अद्भुत संयोग, बनेंगे 3 शुभ योग भी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    इस साल हरतालिका तीज के अवसर पर गणेश चतुर्थी का अद्भुत संयोग बना है. सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन के लिए निर्जला व्रत रखेंगी, वहीं दूसरी ओर गणपति बप्पा के भक्त गणेश जी की मूर्ति स्थापना के साथ विघ्नहर्ता का जन्मोत्सव मनाएंगे. हरतालिका तीज के दिन रवि योग के साथ 3 शुभ योगों का भी निर्माण होगा. इससे यह दिन और भी शुभ फलदायी है. आइए जानते हैं हरतालिका तीज पर बनने वाले शुभ संयोग और पूजा मुहूर्त के बारे में.

    हरतालिका तीज पर 4 अद्भुत संयोग

    • इस साल हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी एक साथ 14 सितंबर दिन सोमवार को पड़ रहे हैं.
    • हरतालिका तीज की भाद्रपद शुक्ल तृतीया ति​थि 14 सितंबर को सुबह 07 बजकर 06 मिनट तक है. उसके बाद से गणेश चतुर्थी की भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी तिथि प्रारंभ हो जाएगी, जो 15 सितंबर को सुबह 7 बजकर 44 मिनट तक रहेगी.
    • 14 सितंबर को हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी के साथ सोमवार व्रत भी है, जो भगवान शिव की कृपा प्राप्ति का सुंदर अवसर है.
    • इस दिन दक्षिण भारत का प्रमुख स्वर्ण गौरी व्रत भी है, जिसे गौरी हब्बा कहते हैं. यह व्रत कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में रखा जाता है, जिसमें देवी पार्वती की पूजा करते हैं.

    हरतालिका तीज पर बनेंगे 3 शुभ योग

    हरतालिका तीज के दिन ब्रह्म योग, रवि योग और इंद्र योग बन रहे हैं. उस दिन ब्रह्म योग प्रात:काल से लेकर दोपहर 12:47 पी एम तक है, उसके बाद से इंद्र योग बनेगा. तीज और चतुर्थी पर रवि योग दोपहर में 01:55 पी एम से बनेगा और 15 सितंबर को सुबह 06:06 ए एम तक रहेगा.

    हरतालिका तीज की पूजा प्रदोष काल में यानि सूर्यास्त के बाद होगी. वहीं गणेश चतुर्थी की मूर्ति स्थापना और पूजा उससे पहले ही दिन में हो जाएगी.

    गणेश चतुर्थी पूजा का समय

    • गणेश चतुर्थी पूजा मुहूर्त 11:02 एम से लेकर दोपहर 1:31 पीएम तक है. इस समय में आप विधिपूर्वक गणेश जी की पूजा कर लें.
    • हरतालिका तीज पूजा का समय: इस दिन सुबह में माता गौरी, भगवान शिव और गणेश जी की पूजा 06:05 बजे से 07:38 बजे के बीच कर लें. जिनके यहां पर शाम की पूजा होती है, वे प्रदोष काल में यानि सूर्यास्त बाद 06:28 पी एम से करें.
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    विश्वकर्मा पूजा कब है, 17 या 18 सितंबर? जानें सही तारीख, मुहूर्त, शुभ योग

    September 16, 2026

    सोमवार को गणेश चतुर्थी, गणपति को कितने दिन घर में रखना चाहिए? जानें डेढ़, 3, 5, 7 या 10 दिन की परंपरा

    September 12, 2026

    नीम करौली बाबा ने परम शिष्या सिद्धि मां कहा था- ‘मां, जहां भी तू रहेगी, वहीं मंगल होगा’

    September 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.