Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने चखा बस्तर की इमली का स्वाद बोले यहां की इमली का स्वाद खट्टा नहीं बल्कि मीठा
    • अमेरिका में एयर शो के दौरान बीच आसमान में टकराए दो फाइटर जेट…
    • मशहूर बैडमिंटन प्लेयर ज्वाला गुट्टा ने डिलीवरी के बाद डोनेट किया 60 लीटर ब्रेस्ट मिल्क, बताई ये वजह…
    • मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से मोबाइल स्नैचिंग…
    • मलमास 2026: जानिए, मलमास में क्या-क्या नहीं खाना चाहिए और क्या करने से होता है अशुभ
    • अवैध रेत भंडारण और परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 1740 घनमीटर रेत जप्त
    • मूक-बधिर स्कूल में बच्चों के साथ हैवानियत का वीडियो वायरल SDM के सामने खुली डरावनी हकीकत, बच्चों ने इशारों में बताया अपना दर्द…
    • बिहार के कैमूर जिले में बीते दिनों 4 सिर कटी मिली लाशों का आखिरकार खुल गया राज…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, May 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»45 भारतीय नागरिकों की सड़क हादसे में मौत.सऊदी में ही दफनाए जाएंगे शव,नहीं लाया जा सकता वापस, ये है वजह
    अंतर्राष्ट्रीय

    45 भारतीय नागरिकों की सड़क हादसे में मौत.सऊदी में ही दफनाए जाएंगे शव,नहीं लाया जा सकता वापस, ये है वजह

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सऊदी अरब के मक्का-मदीना के पास एक भीषण हादसा हुआ, यहां हाईवे पर अचानक एक बस का एक्सीडेंट हो गया और उसमें आग लग गई. इस हादसे में 45 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई. बस में एक ही परिवार के 18 लोग सवार थे, इन सभी की भी इस हादसे में मौत हो गई. अब मारे गए लोगों का सऊदी अरब में ही उनके रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार किया जाएगा. ऐसे में सवाल है कि आखिर सऊदी अरब से भारतीयों के शव वापस क्यों नहीं लाए जा रहे हैं? दरअसल इसके पीछे एक वजह है, जिसके चलते ऐसा नहीं किया जा सकता है. 

    सऊदी में ही दफनाए जाएंगे शव

    सऊदी अरब में अगर किसी भी यात्री की मौत होती है तो उसके शव को वहीं दफनाया जाता है. जिन 45 भारतीयों की मौत हुई है, वो सभी उमरा (इस्लामी तीर्थयात्रा) के लिए सऊदी गए थे. इसी यात्रा के दौरान उनकी बस हादसे का शिकार हुई, ऐसे में उन सभी लोगों के शवों को सऊदी में ही दफना दिया जाएगा. 

    क्यों वापस नहीं आते हैं शव?

    सऊदी में इसे लेकर कानून बनाया गया है. इसमें उमरा मंत्रालय की तरफ से साफ दिशा-निर्देश जारी होते हैं और यात्रा पर गए लोगों को एक डिक्लेरेशन फॉर्म भरवाया जाता है. इस पर साइन किए बिना मक्का-मदीना की यात्रा नहीं की जा सकती है. इस फॉर्म पर साफ अक्षरों में ये बात लिखी होती है कि अगर यात्रा के दौरान सऊदी की जमीन पर किसी की मौत हो जाती है तो उसके शव को सऊदी में ही दफनाया जाएगा, उसका शव वापस उसके देश नहीं भेजा जा सकता है. हालांकि अगर भारत का कोई शख्स किसी निजी काम से या फिर नौकरी करने के लिए सऊदी गया है और वहां उसकी मौत हो जाती है तो उसके परिवार की इच्छा के मुताबिक शव को वापस लाया जा सकता है. अगर परिवार सऊदी में ही अंतिम संस्कार करवाना चाहता है तो फिर शव को वहीं दफनाया जाता है. 

    कहां से मिलता है डेथ सर्टिफिकेट?

    इसके लिए भी पूरा प्रोसेस है. जब भी किसी यात्री की मौत होती है तो इसकी जानकारी हज मंत्रालय की तरफ से उस देश के हज मिशन को देनी होती है. सऊदी के हज मंत्रालय की वेबसाइट पर भी ये जानकारी डाली जाती है. इसके बाद हज दफ्तर से डेथ सर्टिफिकेट और बाकी कागजात बनवाए जा सकते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अमेरिका में एयर शो के दौरान बीच आसमान में टकराए दो फाइटर जेट…

    May 18, 2026

    लीक केबल से हुआ खुलासा, पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को सत्ता से हटाने में अमेरिका का हाथ

    May 18, 2026

    PM पद से इस्तीफा देंगे कीर स्टारमर

    May 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.