Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 22 दिन में तीन महिलाओं को खा गए, 20 को नोचा,मुरादाबाद में 100 से ज्यादा तेंदुओं ने मचाई दहशत…
    • स्वाइन फ्लू का बढ़ा कहर! 24 घंटे में 138 नए केस, दिल्ली में अस्पतालों को अलर्ट…
    • आरंग: सीमेंट पोल से वार कर महिला की हत्या, खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी…
    • बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित 24 साल बाद टीवी पर होस्ट बनकर लौट रहीं …
    • बॉलीवुड संगीत:कुमार सानू और उदित नारायण की जोड़ी फिर आएगी साथ…
    • कार ट्रक के पीछे जा घुसी,यूट्यूबर छवि वार्ष्णेय और मां की हादसे में मौत, पिता श्यामलाल, समधी और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल
    • उमर अब्दुल्ला की पार्टी में बगावत? फारूक अब्दुल्ला ने मांगा अपने सांसद का इस्तीफा
    • दिल्ली क्राइम ब्रांच का 1 लाख के इंजेक्शन पर बड़ा पर्दाफाश: निकल रहा था सिर्फ पानी, 17 आरोपी गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, August 27
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»6 माह के मासूम को पिता ने पटक-पटककर मार डाला
    क्राइम

    6 माह के मासूम को पिता ने पटक-पटककर मार डाला

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबागः जिले से दिल को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक कलयुगी पिता ने अपने छह माह के मासूम बेटे को पटक-पटककर मौत के घाट उतार दिया. बता दें, यह पूरी घटना जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के लुपुंग गांव का है बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद के दौरान पिता ने अपने छह माह के मासूम बेटे की कथित रूप से पटक-पटककर हत्या कर दी.

    सड़ा आलू फेंकने को लेकर चल रहा था विवाद

    घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक मासूम की पहचान अंश कुमार (6 माह) के रूप में हुई है. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारे पिता आकाश कुमार मेहता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि घर में सड़ा आलू फेंकने को लेकर अंश की मां निराली देवी और दादी फोटा देवी के बीच विवाद चल रहा था. इसी दौरान आकाश कुमार मेहता घर पहुंचा.

    बच्चे को उठाया और पत्थर पर पटक दिया

    पत्नी और मां के बीच विवाद की खबर मिलने पर आकाश गुस्से में आ गया और उसने अपने मासूम बेटे को कुएं के पास रखे एक पत्थर पर पटक दिया. जिससे मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद परिजन और ग्रामीणों ने आनन-फानन में बच्चे को इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया. लेकिन इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

    मृतक की मां के बयान पर हत्या का केस दर्ज

    घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहंची पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया और उसे परिजनों को सौंप दिया. वहीं, मामले में मृतक की मां निराली देवी के बयान पर पुलिस ने कटकमसांडी थाना में कांड संख्या 135/26 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया. और मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा. मामले की जानकारी देते हुए. थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश ने बताया कि घटना को लेकर जांच की जा रही है. जांच के आधार पर अन्य दोषियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आरंग: सीमेंट पोल से वार कर महिला की हत्या, खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी…

    August 27, 2026

    4 साल की बेटी के सामने पत्नी से सेक्स, वीडियो बनाकर पोर्न वेबसाइट्स पर बेचता, गिरफ्तार

    August 25, 2026

    प्रेमी के साथ बहन को आपत्तिजनक हालत में देख भाई ने खोया आपा युवक की कर दी हत्या…

    August 25, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.