Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने धमतरी में सुशासन तिहार के तहत 465 करोड़ रुपये के 102 विकास कार्यों की दी सौगात
    • केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह करेंगे नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 का शुभारंभ
    • कल का ‘नक्सल गढ़’ आज का डिजिटल हब: कुतुल के ग्रामीणों को मिली 4G कनेक्टिविटी की सौगात, गूंजी मोबाइल की घंटी
    • दशकों के अंधेरे से बाहर आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली
    • नक्सल प्रभावित रहे गांव की महिला हुई आत्मनिर्भर,दुब्बाटोटा की सावलम भीमे बनीं ‘लखपति दीदी’
    • अबूझमाड़ में फैल रही है शिक्षा की रौशनी,​आज़ादी के बाद पहली बार अबूझमाड़ के अति दूरस्थ गांव कारकाबेड़ा में खुला नया प्राथमिक स्कूल
    • पुनर्वास से आत्मनिर्भरता की ओर : बीजापुर की महिलाओं के सपनों को मिल रहे नए पंख
    • केरल में कांग्रेस ने फाइनल की मंत्रियों की लिस्ट और विभाग!
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, May 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»7 साल की बेटी, बूढ़े मां-बाप और पायलट पत्नी… तेजस क्रैश में शहीद नमांश की आखिरी विदाई कर देंगी भावुक
    राष्ट्रीय

    7 साल की बेटी, बूढ़े मां-बाप और पायलट पत्नी… तेजस क्रैश में शहीद नमांश की आखिरी विदाई कर देंगी भावुक

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हिमाचल: क्रैश हुए फाइटर प्लेन तेजस के पायलट नमांश स्याल रविवार को पंचतत्व में विलीन हो गए. हिमाचल के कांगड़ा जिले में स्थित पटियालकर गांव में नम आंखों के साथ उन्हें आखिरी विदाई दी गई. इस दौरान शहीद पायलट नमांश के पिता, मां, पत्नी, बेटी सहित अन्य परिजन और रिश्तेदार फूट-फूट कर विलाप करते दिखे. शहीद के परिजनों के करूण विलाप से वहां मौजूद वायुसेना अधिकारी के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि और वायुसेना के अधिकारी भी गमगीन नजर आए. पिता का विलाप, मां का दर्द, मासूम बेटी की करुण पुकार और विंग कमांडर पत्नी अफशां की तकलीफ देख लोगों की आखें नम हो जा रही थी. 

    विंग कमांडर नमांश स्याल का अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ आज उनके पैतृक गांव पटियालकर में किया गया. उनका पार्थिव शरीर दोपहर गग्गल हवाई अड्डे से उनके पैतृक गांव पटियालकड़ लाया गया. गग्गल हवाई अड्डे से पार्थिव देह रवाना होने के साथ ही रास्ते में अंतिम दर्शन के लिए लोग सड़क के किनारे खड़े रहे.

    विशेष विमान से कांगड़ा पहुंचा पार्थिव शरीर

    मालूम हो कि पायलट विंग कमांडर नमांश स्याल का पार्थिव शरीर रविवार को विशेष विमान से हिमाचल में उनके पैतृक गांव पहुंचा. जहां घर में श्रद्धांजलि देने के बाद उनका सैन्य सम्मान के अंतिम संस्कार कर दिया गया. इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को कुछ समय के लिए कोयंबटूर के निकट वायुसेना बेस में रखा गया था.

    नमांश स्याल के निधन से उनके गांव में ही नहीं बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश में शोक की लहर है. शहीद नमांश स्याल को अंतिम विदाई देने के लिए उनके गांव में भारी संख्या में लोग एकत्र हुए थे. वहीं सभी लोगों ने नम आँखों के साथ विदाई दी. उनके चाचा के बेटे निशांत ने मुखाग्नि दी.

    दरअसल, दुबई एयरशो में शुक्रवार को भारतीय वायुसेना के हल्के लड़ाकू विमान तेजस (एलसीए तेजस) के साथ यह बड़ा हादसा हुआ. फ्लाइंग डिस्प्ले के दौरान विमान अचानक नियंत्रण खो बैठा और ग्राउंड एरिया में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस दुर्घटना में तेजस के पायलट को गंभीर और घातक चोटें आईं, जिसके चलते उन्होंने प्राण गंवा दिए.

    भारतीय पक्ष ने भी घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया. भारतीय वायुसेना ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि वे पायलट की मृत्यु से हुई इस अपूरणीय क्षति पर गहरा दुख प्रकट करती हैं. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    केरल में कांग्रेस ने फाइनल की मंत्रियों की लिस्ट और विभाग!

    May 17, 2026

    रूसी तेल पर छूट खत्म! क्या भारत में फिर महंगी होगी ‘लाइफलाइन’,

    May 17, 2026

    “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी

    May 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.