Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल श्री डेका
    • प्रशासनिक फेरबदल: उप सचिव और अवर सचिवों समेत कई कर्मचारियों के तबादले
    • अमर शहीद सुखदेव की जयंती पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
    • छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की पुनर्विकास योजनाओं (Re-development) में तेजी, शासन स्तर पर विचार जारी
    • मोहाली में यात्रियों से भरी बस पलटी, करीब 22 यात्री गंभीर घायल
    • जालना में 19 साल के युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या
    • कल खत्म हो रहा Amazon Great Summer Sale
    • Rs 20,000 के बजट में अब मिल रहे हैं दमदार 5G स्मार्टफोन, लंबी बैटरी, फास्ट स्पीड और शानदार कैमरा…..
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, May 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की विमान हादसे में मौत
    BREKING NEWS

    महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की विमान हादसे में मौत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बारामती: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की सुबह बारामती में विमान हादसे में मौत हो गई. यह हादसा तब हुआ जब वे जिला पंचायत परिषद चुनाव प्रचार के लिए मुंबई से प्राइवेट एयरक्राफ्ट से बारामती आ रहे थे. विमान सुबह लगभग 8.10 बजे उड़ान भरने के बाद लैंडिंग के समय क्रैश हो गया. क्रैश के बाद विमान का फ़्यूल टैंक ब्लास्ट हो गया.

    इस प्राइवेट फ्लाइट में कुल 6 लोग सवार थे. हादसे में सभी की मौत हो गई. अजित पवार के साथ इस फ्लाइट में दो पायलट, उनके दो निजी सहायक (पीए) और एक एनसीपी कार्यकर्ता भी थे. पायलटों में फ्लाइट के कमांडर और फर्स्ट ऑफिसर शामिल थे. इस फ्लाइट में अजित पवार के अलावा विदीप जाधव, पिंकी माली, कैप्टन सुमित कपूर और कैप्टन शाम्भवी पाठक थे. दुर्घटना स्थल पर अधिकारियों ने बताया कि विमान बारामती एयरपोर्ट की संकरी एयरस्ट्रिप पर उतरने की कोशिश कर रहा था.

    क्या कम चौड़ा था रनवे?
    जानकारी के अनुसार, अजित पवार ने पहले भी सरकार से इस एयरस्ट्रिप को चौड़ा करने की मांग की थी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके. विमान का प्रकार Learjet 45 था और इसका रजिस्ट्रेशन VT-SSK था. ऑपरेटर VSR ने इस विमान का संचालन किया था. हादसे के बाद राहत और बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन विमान में सवार कोई भी व्यक्ति जीवित नहीं बच सका.

    शोक की लहर
    अजित पवार की अचानक मृत्यु से महाराष्ट्र में शोक की लहर दौड़ गई है. 66 साल के अजित पवार पिछले 40 वर्षों से राज्य की राजनीति में सक्रिय रहे हैं. अपने साहसिक निर्णयों और बेबाक बोलने के अंदाज के कारण वे हमेशा सुर्खियों में रहते थे. उनकी मौत से राज्य की राजनीति में बड़ा खालीपन पैदा हो गया है. यह हादसा अजित पवार के बारामती दौरे के दौरान हुआ. वे जिला परिषद चुनाव प्रचार के लिए बारामती जा रहे थे. विमान के लैंडिंग के दौरान दुर्घटना हुई. डीजीसीए के अनुसार, हादसे में कुल 6 लोग मारे गए. अजित पवार के साथ पायलट और अन्य सहयोगी भी इसी हादसे में जान गंवा बैठे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    प्रशासनिक फेरबदल: उप सचिव और अवर सचिवों समेत कई कर्मचारियों के तबादले

    May 15, 2026

    मोहाली में यात्रियों से भरी बस पलटी, करीब 22 यात्री गंभीर घायल

    May 15, 2026

    उत्तर प्रदेश में,तूफान से अब तक 101 लोगों की मौत,50 से अधिक घायल सीएम ने पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने और राहत कार्य तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश…

    May 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.