Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 11 सेंटीमीटर की एक चट्टान में 6,000 साल  पुराने  मानसून का इतिहास सुरक्षित…
    • केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने क्रेआ मैड्रिड नुएवो नॉर्ते का किया दौरा, यूरोप की सबसे बड़ी शहरी पुनर्विकास परियोजनाओं में से एक का किया अवलोकन
    • रायपुर सहित छह जिलों की बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिये 286 करोड़ की नई पारेषण लाइन ऊर्जीकृत
    • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट 2026 की कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न
    • जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए मास्टर ट्रेनर्स के प्रथम बैच का प्रशिक्षण संपन्न
    • परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक संपन्न
    • दीपावली : दीप जलें, मन का अंधकार मिटे
    • पत्नी ने गाय बेचने को मना किया तो पति ने पिकअप से कुचलकर पत्नी की कर दी हत्या…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, November 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»21 साल की मॉडल मुस्कान की घर में घुसकर हत्या, एनकाउंटर में घायल हुआ आरोपी
    BREKING NEWS

    21 साल की मॉडल मुस्कान की घर में घुसकर हत्या, एनकाउंटर में घायल हुआ आरोपी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजधानी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में 21 वर्षीय छात्रा और पार्ट-टाइम मॉडल मुस्कान की  हत्या के आरोपी इमरान को पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान धर दबोचा है। वेस्ट दिल्ली में हुई इस मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी इमरान के दोनों पैरों…

    राजधानी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में 21 वर्षीय छात्रा और पार्ट-टाइम मॉडल मुस्कान की  हत्या के आरोपी इमरान को पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान धर दबोचा है। वेस्ट दिल्ली में हुई इस मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी इमरान के दोनों पैरों में गोलियां लगीं। इसके साथ ही एनकाउंटर के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

    बता दें कि यह दर्दनाक वारदात तिलक नगर के न्यू महावीर नगर इलाके में स्थित मुस्कान के किराए के मकान में हुई। घटना के वक्त मुस्कान घर पर अकेली थी। इसी दौरान आरोपी घर के अंदर दाखिल हुआ और उसने मुस्कान पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। चीख-पुकार सुनकर जब आसपास के लोग पहुंचे, तो मुस्कान बेहद गंभीर हालत में खून से लथपथ मिली। उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।  21 साल की मुस्कान एक स्टूडेंट थी और पार्ट-टाइम मॉडल के तौर पर भी काम करती थी। 

    पुलिस ने पहले कहा था कि मुस्कान और इमरान एक-दूसरे को जानते थे और वे हत्या के पीछे की वजह की जांच कर रहे थे। जिम ट्रेनर इमरान हत्या के बाद से फरार था, जिसके चलते पुलिस ने उसे खोजने के लिए कई टीमें बनाई थीं। जिस जिम में मुस्कान पहले वर्कआउट करती थी, उसके मालिक के मुताबिक, उसने मेंबरशिप खत्म होने के बाद जिम छोड़ दिया था, वह वहां करीब छह महीने तक जाती रही थी। इमरान ने भी उसी जिम में कुछ महीने ट्रेनर के तौर पर काम किया था और बाद में नौकरी छोड़ दी थी। पुलिस फिलहाल हत्या के सटीक कारणों और वजहों की गहराई से जांच कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, फिलहाल जेल में ही रहेंगे…  

    November 5, 2026

    छत्तीसगढ़:धान खरीदी को लेकर किसानों के लिए आई बड़ी खबर! 10 नवंबर से टोकन कटवाने की प्रक्रिया होगी शुरू, 15 नवंबर से होगी धान खरीदी…

    November 5, 2026

    छत्तीसगढ़ के शासकीय सेवकों और उनके आश्रितों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा शुरू, जारी हुए दिशा-निर्देश

    November 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.