Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज,दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’
    • विष्णु भैया की पहल से तालाब बना महिलाओं की तरक्की का आधार
    • महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों की नीलामी के लिए नवा रायपुर में कल होगा रोड शो का आयोजन
    • छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’
    • नारी शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं का मुख्यमंत्री ने किया सम्मान
    • नेपाल में बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों के लापता होने पर मंत्री श्री राजेश अग्रवाल चिंतित
    • इतिहास, संस्कृति और स्वदेशी से आत्मनिर्भरता तक—‘मन की बात’ में देश की विकास यात्रा के विविध आयामों पर प्रधानमंत्री का प्रेरक संदेश
    • रंग-तरंग में सजेगा छत्तीसगढ़ का लोक-संगीत, संस्कृति और आधुनिक सुरों का संगम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, August 31
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»दिल्ली में छोटे कारोबारियों को मिलेगा बिना गारंटी लोन
    राष्ट्रीय

    दिल्ली में छोटे कारोबारियों को मिलेगा बिना गारंटी लोन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली, दिल्ली सरकार ने Micro और Small Enterprises को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में दिल्ली सरकार और CGTMSE के बीच एक अहम समझौता हुआ है, जिससे अब छोटे उद्यमियों को बिना गारंटी और बिना संपत्ति गिरवी रखे लोन मिल सकेगा. यह फैसला राजधानी के कारोबारी माहौल को नई रफ्तार देने वाला माना जा रहा है.

    मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में दिल्ली सरकार और Credit Guarantee Fund Trust for Micro and Small Enterprises यानी CGTMSE के बीच आज एक महत्वपूर्ण MoU पर हस्ताक्षर किए गए. इस समझौते का उद्देश्य छोटे और सूक्ष्म उद्यमियों की सबसे बड़ी समस्या, गारंटी के बिना लोन न मिल पाने, का स्थायी समाधान निकालना है.

    अब बिना गारंटी मिलेगा लोन,उद्यमियों को बड़ी राहत

    अब तक Micro और Small Enterprises को बैंक से लोन लेने के लिए किसी न किसी तरह की गारंटी या संपत्ति गिरवी रखनी पड़ती थी. कई बार इसी वजह से अच्छे बिजनेस आइडिया भी जमीन पर नहीं उतर पाते थे. दिल्ली सरकार के इस फैसले से उद्यमियों को बिना किसी गारंटी के लोन मिलने का रास्ता साफ हो गया है.

    95प्रतिशत तक रिस्क कवरेज,सरकार ने बढ़ाया भरोसा

    इस योजना के तहत CGTMSE 75 से 90 प्रतिशत तक लोन की गारंटी देगा. वहीं दिल्ली सरकार अतिरिक्त सहयोग देकर कुल रिस्क कवरेज को 95 प्रतिशत तक मजबूत करेगी. इसके लिए दिल्ली सरकार ने 50 करोड़ रुपये का विशेष फंड तय किया है, ताकि बैंकों का जोखिम कम हो और लोन वितरण को बढ़ावा मिले.

    मैन्यूफैक्चरिंग से लेकर शिक्षा सेक्टर तक होगा फायदा

    यह योजना मैन्यूफैक्चरिंग, सर्विसेज, रिटेल और शिक्षा सहित कई क्षेत्रों से जुड़े उद्यमियों के लिए संजीवनी साबित होगी. खास तौर पर स्टार्टअप्स और छोटे कारोबारियों को इससे बड़ा सहारा मिलेगा और वे अपने बिजनेस को तेजी से आगे बढ़ा सकेंगे.

    कैबिनेट मंत्री और अधिकारी रहे मौजूद

    इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे. सभी ने इस MoU को दिल्ली के आर्थिक विकास और रोजगार सृजन की दिशा में मील का पत्थर बताया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कौन हैं कृष्णा शेषाद्री?: प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में खुद लिया साक्षात्कार

    August 30, 2026

    नरेश मीणा की जेल में तबीयत बिगड़ी, हालत गंभीर; ICU में भर्ती

    August 29, 2026

    नेपाल बाढ़ के बाद Infosys के CEO लक्ष गोपिसेट्टी से टूटा संपर्क, अब कंपनी का आया बयान

    August 29, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.