Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल श्री डेका
    • प्रशासनिक फेरबदल: उप सचिव और अवर सचिवों समेत कई कर्मचारियों के तबादले
    • अमर शहीद सुखदेव की जयंती पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
    • छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की पुनर्विकास योजनाओं (Re-development) में तेजी, शासन स्तर पर विचार जारी
    • मोहाली में यात्रियों से भरी बस पलटी, करीब 22 यात्री गंभीर घायल
    • जालना में 19 साल के युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या
    • कल खत्म हो रहा Amazon Great Summer Sale
    • Rs 20,000 के बजट में अब मिल रहे हैं दमदार 5G स्मार्टफोन, लंबी बैटरी, फास्ट स्पीड और शानदार कैमरा…..
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, May 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»तकनीकी»iphone 17 का राजस्व में बन गया नया रिकॉर्ड…
    तकनीकी

    iphone 17 का राजस्व में बन गया नया रिकॉर्ड…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। महंगे टेक उत्पाद बनाने वाली अमेरिकी कंपनी एप्पल का राजस्व 27 दिसंबर, 2025 को समाप्त पहली तिमाही में 15 प्रतिशत सालाना वृद्धि के साथ नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जिसमें भारतीय बाजार में आईफोन से रिकॉर्ड तिमाही राजस्व भी शामिल है। तिमाही के दौरान कंपनी का कुल राजस्व 15.65 प्रतिशत बढक़र रिकॉर्ड 143.76 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इसमें आईफोन का राजस्व 85.27 अरब डॉलर, मैक का 8.39 अरब डॉलर और आईपैड का 8.6 अरब डॉलर दर्ज किया गया। शेष हिस्सा वेयरेबल्स का रहा।

    इन उत्पादों की सर्विसिंग से कंपनी को 30.01 अरब डॉलर की कमाई हुई। एप्पल को तिमाही के दौरान 42.1 अरब डॉलर का शुद्ध लाभ हुआ, जो एक साल पहले के मुकाबले 15.87 प्रतिशत अधिक है। एप्पल के मुख्य वित्तीय अधिकारी केवन पारेख ने बताया कि भारत में पहले के मौजूद ग्राहकों से भी कमाई बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि आईफोन 17 की वजह से साल-दर-साल आईफोन के राजस्व में 23 प्रतिशत की वृद्धि रही। आईफोन ने दुनिया भर में अच्छा प्रदर्शन किया जिसमें अमेरिका, चीन, लैटिन अमेरिका, पश्चिमी यूरोप, मध्य पूर्व, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण एशिया शामिल हैं। इसके साथ ही भारत में दिसंबर तिमाही का रिकॉर्ड भी बनाया। यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार और चौथा सबसे बड़ा पीसी बाजार है। पूर्व में बहुत अच्छी वृद्धि के बावजूद, वहां हमारी हिस्सेदारी अब भी बहुत कम है। इसलिए हमें लगता है कि हमारे लिए वहां बहुत बड़ा मौका है। भारत में अधिकतर ग्राहक आईफोन, मैक, आईपैड और घडिय़ां खरीद रहे हैं। कंपनी ने बताया कि प्रति शेयर उसकी आय 2.84 डॉलर रही, जो पिछले साल की तुलना में 19 प्रतिशत ज़्यादा है। एप्पल के निदेशक मंडल ने प्रति इक्विटी शेयर 0.26 डॉलर का नकद लाभांश घोषित किया है। यह 12 फरवरी को दिया जाएगा, जिसके लिए 9 फरवरी की शेयरधारिता को आधार बनाया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कल खत्म हो रहा Amazon Great Summer Sale

    May 15, 2026

    Rs 20,000 के बजट में अब मिल रहे हैं दमदार 5G स्मार्टफोन, लंबी बैटरी, फास्ट स्पीड और शानदार कैमरा…..

    May 15, 2026

    लॉन्च से पहले छाया Xiaomi 17

    May 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.