किंशासा। कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य की रुबाया इलाके में खदानों की कोल्टन साइट पर कई खदानों के रास्ते ढह जाने से कम से कम 200 मज़दूरों की मौत हो गई है। कांगो के बागी अर्धसैनिक समूह ‘मार्च 23 आंदोलन’ ने शुक्रवार को इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मरने वालों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। ये घटनाएं बुधवार और गुरुवार को अलग-अलग खदानों में हुईं। यह इलाका अप्रैल 2024 से बागी समूह के कब्जे में है। उल्लेखनीय है कि कोल्टन उर्फ कॉलंबाइट-टैंटेलाइट टैंटेलम का प्रमुख स्रोत है। यह एक दुर्लभ धातु है जिसका इस्तेमाल आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में होता है। संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि दुनियाभर की टैंटेलम आपूर्ति का 15 प्रतिशत रुबाया खदानों से आता है।
Trending
- अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज,दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’
- विष्णु भैया की पहल से तालाब बना महिलाओं की तरक्की का आधार
- महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों की नीलामी के लिए नवा रायपुर में कल होगा रोड शो का आयोजन
- छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’
- नारी शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं का मुख्यमंत्री ने किया सम्मान
- नेपाल में बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों के लापता होने पर मंत्री श्री राजेश अग्रवाल चिंतित
- इतिहास, संस्कृति और स्वदेशी से आत्मनिर्भरता तक—‘मन की बात’ में देश की विकास यात्रा के विविध आयामों पर प्रधानमंत्री का प्रेरक संदेश
- रंग-तरंग में सजेगा छत्तीसगढ़ का लोक-संगीत, संस्कृति और आधुनिक सुरों का संगम

