Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आत्मसमर्पित 95 नक्सलियों को 1.40 करोड़ रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि
    • अबूझमाड़ के दुर्गम अंचलों तक पहुँची ‘सुशासन एक्सप्रेस’
    • मुस्कुराता बस्तर कार्यशाला में बच्चों की कला ने बिखेरे रंग
    • हाथीदांत तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई,वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
    • मछली बीज उत्पादन से किसान रयतु राम ने लिखी सफलता की नई कहानी
    • जीआई टैग: वैश्विक ब्रांडों में पारंपरिक संपदा की वृद्धि
    • Jammu में 7 संदिग्ध, सुरक्षाबलों ने शुरू किया Search Operation
    • ASI ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, महकमे में हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»ब्रेकिंग न्यूज़;महाराष्ट्र को मिली पहली महिला डिप्टी सीएम, सुनेत्रा पवार ने संभाली पति की विरासत
    BREKING NEWS

    ब्रेकिंग न्यूज़;महाराष्ट्र को मिली पहली महिला डिप्टी सीएम, सुनेत्रा पवार ने संभाली पति की विरासत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 31, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ले ली है. विमान हादसे में अजित पवार के निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा को डिप्टी सीएम बनाया गया है. शरद पवार ने इस फैसले पर हैरानी जताते हुए कहा कि अजित पवार 12 फरवरी को दोनों गुटों के विलय का एलान करने वाले थे.

    राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार ने शनिवार शाम को महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. उन्होंने अपने पति और पूर्व डिप्टी सीएम अजीत पवार की जगह ली है, जिनका दो दिन पहले एक विमान दुर्घटना में दुखद निधन हो गया था. मुंबई के लोक भवन में आयोजित इस गरिमामय समारोह में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस मौके पर मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, एनसीपी प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे. इससे पहले, दोपहर को एक बैठक में सुनेत्रा पवार को एनसीपी विधायक दल का नेता चुना गया था. यह फैसला दक्षिण मुंबई के विधान भवन परिसर में हुई एक अहम बैठक में लिया गया. इस दौरान वरिष्ठ नेता दिलीप वलसे पाटिल ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका समर्थन छगन भुजबल ने किया.\

    अजित पवार के आकस्मिक निधन के तीन दिन बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी आन पड़ी है. विधान भवन के उसी ऑफिस में यह बैठक हुई जहां कभी अजित पवार बैठा करते थे. बैठक की शुरुआत में सुनेत्रा पवार ने अपने दिवंगत पति की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की. इस मौके पर उनके छोटे बेटे जय पवार भी मौजूद रहे. बैठक का माहौल काफी गमगीन था और कई मंत्री व विधायक अपने आंसू नहीं रोक पाए.

    एनसीपी (एसपी) चीफ शरद पवार के एक बयान ने सबको चौंका दिया है. उन्होंने बारामती में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि उन्हें सुनेत्रा पवार के शपथ ग्रहण की कोई जानकारी नहीं है. उन्होंने मीडिया से कहा, ‘हमें इस बारे में खबरों से पता चला. उनके दल ने क्या फैसला लिया, इसमें हमारी कोई सलाह नहीं ली गई.’ शरद पवार ने यह भी दावा किया कि अजित पवार दोनों गुटों के विलय के पक्ष में थे. उनके मुताबिक 12 फरवरी को पार्टी के एक होने का एलान होना था, लेकिन विमान हादसे ने सब बदल दिया.

    लोक भवन में शपथ ग्रहण समारोह

    मुंबई के राजभवन में आयोजित एक बेहद भावुक और गरिमामय समारोह में सुनेत्रा पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इसके साथ ही वह महाराष्ट्र के इतिहास में इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला बन गई हैं. हालांकि, यह मौका जितना गौरवशाली था, उतना ही गमगीन भी रहा.

    बीजेपी बोली- सुनेत्रा पवार के उपमुख्यमंत्री बनने पर शरद पवार की भूमिका अहम नहीं

    मुंबई: एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार के बयान पर बीजेपी नेता राम कदम ने कहा कि एनसीपी के कई नेताओं की भावना है कि सांसद सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र का उपमुख्यमंत्री बनना चाहिए. उन्होंने कहा कि शरद पवार क्या कह रहे हैं या नहीं कह रहे, यह कम अहम है. पारिवारिक रिश्ते के नाते वह भी निजी तौर पर यही चाहेंगे. हालांकि अलग-अलग पार्टियों में होने के कारण उनकी भूमिका अलग हो सकती है. इस विषय में अंतिम स्थिति वही स्पष्ट कर सकते हैं

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Jammu में 7 संदिग्ध, सुरक्षाबलों ने शुरू किया Search Operation

    August 4, 2026

    फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस, हवा में 300 फीट नीचे गिरा प्लेन; 10 पैसेंजर, 4 क्रू मेंबर घायल

    August 4, 2026

    एक्शन में थलपति विजय की पुलिस, उदयनिधि स्टालिन हिरासत में, त्रिशा कृष्णन पर की थीं डबल मीनिंग बातें

    August 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.