Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘जेल भेजेंगे तो चला जाऊंगा’, स्कूल अभियान नहीं रुकेगा’, FIR के बाद अभिजीत दीपके का सीधा चैलेंज
    • 22 दिन में तीन महिलाओं को खा गए, 20 को नोचा,मुरादाबाद में 100 से ज्यादा तेंदुओं ने मचाई दहशत…
    • स्वाइन फ्लू का बढ़ा कहर! 24 घंटे में 138 नए केस, दिल्ली में अस्पतालों को अलर्ट…
    • राजस्थान हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस के कामकाज पर उठा सवाल, CJI सूर्यकांत ने कहा-तय प्रक्रिया के तहत विचार होगा
    • आरंग: सीमेंट पोल से वार कर महिला की हत्या, खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी…
    • दिल्ली दंगा मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका का दिल्ली पुलिस ने किया विरोध, बताया ‘मास्टरमाइंड’
    • बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित 24 साल बाद टीवी पर होस्ट बनकर लौट रहीं …
    • बॉलीवुड संगीत:कुमार सानू और उदित नारायण की जोड़ी फिर आएगी साथ…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, August 28
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»जापान की PM सनाए ताकाइची का संसदीय चुनावों में ऐतिहासिक जीत,पीएम मोदी ने दी बधाई
    अंतर्राष्ट्रीय

    जापान की PM सनाए ताकाइची का संसदीय चुनावों में ऐतिहासिक जीत,पीएम मोदी ने दी बधाई

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन ने संसदीय चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। पीएम ताकाइची की पार्टी ने दो तिहाई बहुमत हासिल किया है। उनकी इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है।  जापानी मीडिया के मुताबिक, उन्होंने यह जीत अपनी लोकप्रियता की वजह से हासिल की है। अपनी शानदार जीत के बाद पब्लिक टेलीविजन नेटवर्क NHK को दिए एक इंटरव्यू में ताकाइची ने कहा कि अब वह ऐसी नीतियां अपनाने के लिए तैयार हैं जो जापान को मजबूत और समृद्ध बनाएंगी।

    पीएम मोदी ने क्या कहा?

    भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ताकाइची को बधाई देते हुए कहा, ‘सनाए ताकाइची, प्रतिनिधि सभा के चुनावों में ऐतिहासिक जीत पर आपको हार्दिक बधाई। मुझे विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व में हम भारत और जापान की मित्रता को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे।’

    465 में से 316 सीटें की हासिल

    NHK ने वोटों की गिनती के नतीजों का हवाला देते हुए बताया कि ताकाइची की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी LDP ने सोमवार सुबह तक अकेले 316 सीटें हासिल कर लीं, जो जापान की दो-सदनीय संसद के 465 सदस्यों वाले निचले सदन में 261 सीटों के पूर्ण बहुमत से कहीं ज्यादा है। 1955 में पार्टी की स्थापना के बाद से यह एक रिकॉर्ड है। इतना ही नहीं 1986 में दिवंगत प्रधानमंत्री यासुहिरो नाकासोन द्वारा जीती गईं 300 सीटों के पिछले आंकड़े को भी पार कर दिया है।

    एजेंडे को आगे बढ़ाने में मिलेगी मदद

    एलडीपी के पास ऊपरी सदन में बहुमत नहीं है, इसके बावजूद निचले सदन में हुई भारी बढ़ोतरी से ताकाइची को एक दक्षिणपंथी एजेंडा पर आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। इसका मकसद जापान की अर्थव्यवस्था और मिलिट्री क्षमताओं को बढ़ाना है, क्योंकि चीन के साथ तनाव बढ़ रहा है और वह अमेरिका के साथ रिश्ते बेहतर बनाने की कोशिश कर रही हैं। ताकाइची ने कहा कि वह विपक्ष से समर्थन हासिल करने की कोशिश करते हुए अपने टारगेट को मजबूती से आगे बढ़ाएंगी। उन्होंने कहा, “मैं फ्लेक्सिबल रहूंगी।” उन्होंने पद संभालने के सिर्फ तीन महीने बाद ही जल्दी चुनाव करवाए। उन्हें उम्मीद थी कि उनकी लोकप्रियता ज्यादा है और वह हालात को बदल सकेंगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रूस में गैस प्लांट में भीषण आग लगने से 6 चीनी नागरिकों समेत 7 लोगों की मौत, 9 लापता

    August 26, 2026

    अमेरिका : मोंटाना में सनकी ने 8 रिश्तेदारों को गोलियों से भूना, मृतकों में चार बच्चे; खुद को भी उड़ाया

    August 26, 2026

    इस्लामाबाद के अस्पताल में AC कंप्रेसर फटने से लगी आग, 15 नवजातों की मौत

    August 26, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.