मुंबई- महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP-SCP) के प्रमुख शरद पवार की तबीयत सोमवार को अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में पुणे के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उनको सुबह साढ़े बजे एंबुलेंस से बारामती के गोविंद बाग से पुणे के अस्पताल ले जाया गया था। उनके साथ उनकी बेटी सुप्रिया सुले और उनके पति सदानंद सुले भी साथ हैं।
पवार का डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।
मराठी मीडिया के मुताबिक, 83 वर्षीय पवार पिछले कई दिनों से अस्वस्थ्य महसूस कर रहे थे, जिसके बाद सोमवार सुबह डॉक्टरों का दल उनके बारामती स्थित गोविंदबाग आवास पहुंचा था।
करीब एक घंटे की जांच के बाद उनको डॉक्टरों ने अस्पताल शिफ्ट करने की सलाह दी। इसके बाद उनको उपकरण युक्त एंबुलेंस से पुणे लाया गया।अभी डॉक्टरों ने उनकी सेहत को लेकर कोई स्वास्थ्य बुलेटिन जारी नहीं किया है। अस्पताल में उनके प्रशंसक पहुंच रहे हैं।
पवार पिछले कुछ दिनों से खांसी और बलगम की शिकायत से जूझ रहे थे, जिससे उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।
बता दें कि पवार पिछले 3 महीने से सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर थे, लेकिन अपने भतीजे अजित पवार के 28 जनवरी को निधन के बाद उन्होंने फिर से पार्टी नेताओं से मिलना शुरू कर दिया।
उन्होंने सहकारी आवास समिति में 3 दिन बिताए और लगातार 8 दिन तक नेताओं से मुलाकात की है।
Trending
- आजादी के 79 वर्ष बाद भी बिजली से वंचित बस्तर के गांवों में पहुंचेगी ग्रिड से बिजली, 435 करोड़ की केंद्रीय स्वीकृति के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू*
- भारत में बाल पोषण को मजबूत बनाना: एनीमिया से व्यापक रूप से निपटने के लिए संपदा से मिली अंतर्दृष्टि
- राज्यपाल श्री डेका से स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने सौजन्य भेंट की
- शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी को दी श्रद्धांजलि
- मोदी कहीं नहीं जा रहे हैं, कांग्रेस को अपना बोरिया-बिस्तर बांध लेना चाहिए : राजनाथ सिंह
- भीषण हादसा, बस और ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर; 4 की मौत…
- रणवीर सिंह की लीक Pics ने बढ़ाई टेंशन, बोरीवली के स्टूडियो में शिफ्ट हुई ‘प्रलय’ की शूटिंग, हर एंट्री पर कड़ा पहरा
- विपक्ष की बैठक: खरगे बोले- चुनाव आयोग को परिसीमन का जिम्मा मिलना अस्वीकार्य, सरकार सीट बढ़ाकर सत्ता चाहती है

