Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लॉन्च से पहले छाया Xiaomi 17
    • देश की ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत, भारत सरकार समुद्री गैस पाइपलाइन पर कर रहा विचार
    • महिला को जबरदस्ती बस में बैठाया, चलती बस में घंटो तक किया बलात्कार, आरोपी सड़क पर फेंककर फरार…
    • उत्तर प्रदेश में,तूफान से अब तक 101 लोगों की मौत,50 से अधिक घायल सीएम ने पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने और राहत कार्य तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश…
    • देर रात पेट्रोल पंपों में लगी लंबी कतारें रायपुर में पेट्रोल की किल्लत, कई इलाकों में बंद हुए पंप…
    • बंगाल में बकरीद से पहले सरकार ने जारी किया सख्त आदेश, अब बिना परमिट नहीं होगा पशु वध
    • घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
    • 10 साल से खाँसी में खून की समस्या झेल रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिली नई जिंदगी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, May 14
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»मंत्री बनने के बाद पहली बार दिल्ली में PM मोदी से मिली रिवाबा, पति रविंद्र जडेजा भी साथ में
    राष्ट्रीय

    मंत्री बनने के बाद पहली बार दिल्ली में PM मोदी से मिली रिवाबा, पति रविंद्र जडेजा भी साथ में

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अहमदाबाद: गुजरात में मंत्री बनने के बाद मंगलवार को रिवाबा जडेजा दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलीं। उनके साथ क्रिकेटर पति रविंद्र जडेजा भी मौजूद रहे। रिवाबा जडेजा पिंक साड़ी पहनकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए पहुंचीं। टीम इंडिया के धाकड़ ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने पीएम मोदी को बुके देकर अभिवादन किया। पिछले साल बिहार चुनावों के वक्त पर जब बीजेपी ने राज्य के मंत्रिमंडल में बड़ा बदलाव किया था तो जामनगर नॉर्थ से जीतीं रिवाबा जडेजा को मंत्री बनाया गया था। नई दिल्ली में रवींद्र जडेजा की मौजूदगी में रिवाबा की यह पहली मुलाकात है। रिवाबा जडेजा और रविंद्र जडेजा ने पीएम मोदी से मुलाकात की तस्वीरें एक्स पर साझा की हैं।

    रिवाबा जडेजा ने क्या लिखा?
    गुजरात सरकार में राज्य मंत्री रिवाबा जडेजा ने पीएम मोदी से मिलने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने लिखा है कि सिर्फ एक मुलाकात नहीं, बल्कि गर्व का पल। हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सर बातचीत। एक ऐसे लीडर जो भारत, इसकी संस्कृति और इसके भविष्य के लिए मजबूती से खड़े हैं। रिवाबा ने लिखा है कि भारत आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद रविंद्र जडेजा ने भी तस्वीरों को साझा किया है। जडेजा ने लिखा है कि प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी सर से मिलना और बातचीत करना बहुत खुशी और सम्मान की बात है। उनके विचारों की साफ़ सोच, उत्साह और बेहतरीन काम करने का उनका कमिटमेंट बहुत प्रेरणा देने वाला है। ऐसे लीडरशिप से सीखना एक खुशी की बात है। जडेजा ने बताया है कि यह मुलाकात नई दिल्ली के संसद भवन में हुई।

    रिवाबा गुजरात की दूसरी मंत्री
    रिवाबा जडेजा गुजरात की भूपेंद्र पटेल सरकार में प्राथमिक, माध्यमिक और प्रौढ़ शिक्षा राज्य मंत्री हैं। वह 2022 के चुनावों में पहली बार जीत कर विधायक बनी थीं। रिवाबा जडेजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कहने पर ही राजनीति में आई थीं। रिवाबा जडेजा ने 17 अक्टूबर, 2025 को मंत्री पद की शपथ ली थी। वह गुजरात की उन चुनिंदा मंत्रियों में शामिल हो गई हैं। जिन्होंने मंत्री बनने के बाद पीएम मोदी से दिल्ली में जा कर व्यक्तिगत मुलाकात की है। इससे पहले कांग्रेस से बीजेपी में आए अर्जुन मोढ़वाडिया ने भी पीएम मोदी से विशेष मुलाकात की थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    देश की ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत, भारत सरकार समुद्री गैस पाइपलाइन पर कर रहा विचार

    May 14, 2026

    उत्तर प्रदेश में,तूफान से अब तक 101 लोगों की मौत,50 से अधिक घायल सीएम ने पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने और राहत कार्य तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश…

    May 14, 2026

    बंगाल में बकरीद से पहले सरकार ने जारी किया सख्त आदेश, अब बिना परमिट नहीं होगा पशु वध

    May 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.