बहराइच : उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के हरदी क्षेत्र स्थित भगवानपुर बाजार में मंगलवार को पुलिस के वाहन की टक्कर लगने से सात माह की एक बच्ची की मौत हो गयी तथा चार महिलाएं जख्मी हो गयीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सीतापुर जिले के थानगांव थाना क्षेत्र के धमौड़ा गांव निवासी ज्ञान देवी (18), मर्रा देवी (30) व सुनीता (38) व शन्नो (20) रिश्तेदारी में एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने बहराइच के एक गांव आई थीं। साथ में शन्नो की सात माह की बच्ची कुसुम भी थी। मंगलवार दोपहर सीतापुर लौटने के लिए वे सभी हरदी थाना क्षेत्र के भगवानपुर चौराहे पर खड़े होकर किसी वाहन का इंतजार कर रही थीं। .
इसी दौरान पुलिस के एक बेकाबू वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इस घटना में बच्ची और चारों महिलाएं घायल हो गयीं। पुलिस उपाधीक्षक पवन कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि स्थानीय पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान कुसुम की मृत्यु हो गई। कुमार के अनुसार अन्य घायलों को सामान्य चोटें आई हैं। सभी का उपचार किया जा रहा है। उनकी स्थिति सामान्य है। बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। प्रकरण में परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Trending
- ‘जेल भेजेंगे तो चला जाऊंगा’, स्कूल अभियान नहीं रुकेगा’, FIR के बाद अभिजीत दीपके का सीधा चैलेंज
- 22 दिन में तीन महिलाओं को खा गए, 20 को नोचा,मुरादाबाद में 100 से ज्यादा तेंदुओं ने मचाई दहशत…
- स्वाइन फ्लू का बढ़ा कहर! 24 घंटे में 138 नए केस, दिल्ली में अस्पतालों को अलर्ट…
- राजस्थान हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस के कामकाज पर उठा सवाल, CJI सूर्यकांत ने कहा-तय प्रक्रिया के तहत विचार होगा
- आरंग: सीमेंट पोल से वार कर महिला की हत्या, खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी…
- दिल्ली दंगा मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका का दिल्ली पुलिस ने किया विरोध, बताया ‘मास्टरमाइंड’
- बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित 24 साल बाद टीवी पर होस्ट बनकर लौट रहीं …
- बॉलीवुड संगीत:कुमार सानू और उदित नारायण की जोड़ी फिर आएगी साथ…

