Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय धनोरा में आयोजित भगवान सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में हुए शामिल
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़-नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि
    • घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, किसानों के लिए धान बेचना हुआ आसान
    • महादेवघाट का ऐतिहासिक पुन्नी मेला : आस्था और लोक संस्कृति का संगम
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने धनोरा में दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
    • अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सरगुजा के रामगढ़ में आकार ले रहा भव्य श्रीराम मंदिर, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़-चट्टानों, वनभूमि और मौसम की चुनौतियों के बीच तैयार हुआ केशकाल का 132 केवी उपकेंद्र, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण
    • ट्रक से जा भिड़ी तेज रफ्तार कार, हादसे में महिलाओं-बच्चों सहित 5 की मौत…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, November 24
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»तकनीकी»बार-बार डिस्कनेक्ट हो रही है वाईफाई? ये हो सकते हैं कारण
    तकनीकी

    बार-बार डिस्कनेक्ट हो रही है वाईफाई? ये हो सकते हैं कारण

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आप स्ट्रीमिंग, गेमिंग या ऑफिस के ऑनलाइन मीटिंग कर रहे हैं और अचानक से वाई-फाई कनेक्शन ड्रॉप हो जाए तो पूरा काम ही खराब हो जाता है. इससे न सिर्फ आपके काम पर असर पड़ता है बल्कि समय भी खराब होता है. अगर यह दिक्कत रोजाना आने लगे तो न तो गेमिंग का मन करता है और न ही कोई मूवीज या वेब सीरीज देखने का. लेकिन इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं? आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि वाई-फाई के बार-बार डिस्कनेक्ट होने के क्या-क्या कारण हो सकते हैं और उन्हें कैसे फिक्स किया जा सकता है. 

    ज्यादा डिवाइस हो सकते हैं कनेक्ट

    अगर आपका कनेक्शन बार-बार ड्रॉप हो रहा है तो इसका एक कारण आपकी वाईफाई से ज्यादा डिवाइस कनेक्टेड होना हो सकता है. भले ही कनेक्टेड डिवाइस कोई डेटा यूज नहीं कर रहे हैं, लेकिन ये बैंडविड्थ को कंज्यूम करते हैं. अगर इनकी संख्या ज्यादा है तो आपका कनेक्शन ड्रॉप हो सकता है. इसे फिक्स करने के लिए गैर-जरूरी डिवाइसेस को डिस्कनेक्ट कर दें.

    राउटर की लोकेशन

    स्ट्रॉन्ग वाईफाई कनेक्शन के लिए राउटर की लोकेशन बहुत जरूरी है. अगर आपका डिवाइस राउटर से ज्यादा दूरी पर है तो कनेक्शन ड्रॉप होने की समस्या आ सकती है. इसी तरह अगर राउटर किसी इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस के पीछे लगा है तो भी इसका कनेक्शन वीक हो सकता है. इससे बचने के लिए राउटर को ऐसी जगह पर रखें, जहां से डिवाइस तक बिना ज्यादा बाधा के कनेक्शन पहुंच सके.

    राउटर का पुराना होना

    अगर कनेक्टेड डिवाइस लिमिट करने और राउटर की लोकेशन चेंज करने के बाद भी कनेक्शन ड्रॉप हो रहा है तो आपको राउटर बदलने की जरूरत है. दरअसल, कई पुराने राउटर नई सर्विसेस के कंपैटिबल नहीं होते. इस कारण एक बार रिसेट करने के बाद ये कुछ समय तक चलते हैं, लेकिन फिर से दिक्कत आने लगती है. अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है तो नया राउटर लेना ही सबसे फायदेमंद ऑप्शन है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    लॉन्च के 2 महीने बाद ही सस्ता हुआ iPhone 18 Pro

    November 22, 2026

    इंस्टाग्राम पर मुफ्त में मिलेगा ब्लू टिक, इस तरह से बनाएं अपनी प्रोफाइल

    November 15, 2026

    ‘हमें गहरा खेद है…’, माइक्रोसॉफ्ट की सेवा बहाल; कंपनी ने मेगा आउटेज की वजह का किया खुलासा

    November 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.